12वीं के बाद एडवेंचरस करियर, जानें Marine Engineering में कैसे मिलेगा ग्लोबल मौका

BTech Marine Engineering: 12वीं पास करने के बाद मर्चेंट नेवी या मरीन इंजीनियरिंग में करियर कैसे बनाएं. जानें क्या है नियम, IMU-CET एंट्रेंस एग्जाम, मेडिकल टेस्ट और सैलरी का पूरा गणित.

BTech Marine Engineering: अगर आप 12वीं (नॉन-मेडिकल) के बाद एक ऐसा करियर ढूंढ रहे हैं, जिसमें सिटिंग डेस्क जॉब न हो, रोमांच हो, दुनिया घूमने का मौका मिले और शुरुआती सैलरी ही लाखों में हो, तो BTech मरीन इंजीनियरिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फील्ड आम इंजीनियरिंग से काफी अलग है. आइए जानते हैं कि मरीन इंजीनियरिंग क्या है और इसमें ग्लोबल करियर के क्या मौके हैं. 

BTech Marine Engineering: क्या होती है मरीन इंजीनियरिंग?

मरीन इंजीनियरिंग का मतलब है समंदर में चलने वाले बड़े-बड़े जहाजों, क्रूज और कार्गो शिप्स की टेक्निकल नब्ज को संभालना. एक मरीन इंजीनियर का काम जहाज के इंजन रूम, प्रोपल्शन सिस्टम (जहाज को आगे बढ़ाने वाली मशीनरी), बिजली की सप्लाई, और नेविगेशन टूल्स की देखरेख और मरम्मत करना होता है. जब एक विशाल जहाज हफ्तों तक समंदर के बीच में होता है, तब उसकी सुरक्षा और सही ढंग से चलने की पूरी जिम्मेदारी मरीन इंजीनियर्स पर ही होती है. 

ग्लोबल करियर और दुनिया घूमने का मौका

इस फील्ड (BTech Marine Engineering) का सबसे बड़ा आकर्षण है ग्लोबल एक्सपोजर. दुनिया का लगभग 90% व्यापार समंदर के रास्ते (International Shipping Lanes) से होता है. इसलिए मरीन इंजीनियर्स की मांग पूरी दुनिया में है. पढ़ाई पूरी करने के बाद आप मर्सक, शेवरॉन, या एनवाईके (NYK) जैसी बड़ी इंटरनेशनल शिपिंग कंपनियों में मर्चेंट नेवी का हिस्सा बन सकते हैं. इस नौकरी की सबसे अनोखी बात यह है कि आप काम करते-करते अलग-अलग देशों की यात्रा करते हैं. 

Marine Engineer Salary: डॉलर में कमाई और शानदार पैकेज

BTech मरीन इंजीनियरिंग करने के बाद शुरुआती पैकेज ही काफी आकर्षक होता है. जब आप कॉलेज प्लेसमेंट के बाद ‘जूनियर इंजीनियर’ या ‘फोर्थ इंजीनियर’ जहाज पर जॉइन करते हैं, तो आपकी शुरुआती सैलरी $1,500 से $2,500 (लगभग 1.2 लाख से 2 लाख रुपये महीना) तक हो सकती है. 

जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है और आप प्रमोशनल एग्जाम्स क्लियर करके चीफ इंजीनियर के पद पर पहुंचते हैं, तो आपकी सैलरी $10,000 से $15,000 (लगभग 8 से 12 लाख रुपये महीना) या उससे भी ज्यादा हो सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि एनआरआई (NRI) स्टेटस के नियमों के तहत समुद्री सेवा के दौरान मिलने वाली यह सैलरी पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है

BTech Marine Engineering के लिए जरूरी योग्यता

  • आपके पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना चाहिए, जिसमें कम से कम 60% मार्क्स जरूरी हैं. साथ ही, इंग्लिश में न्यूनतम 50% मार्क्स होने चाहिए. 
  • मरीन इंजीनियरिंग के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है. आपकी आंखों का विजन (Eye Sight) अच्छा होना चाहिए और कलर ब्लाइंडनेस नहीं होनी चाहिए. 
  • भारत में इसके लिए सबसे प्रमुख एग्जाम IMU-CET (इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) है. इसके जरिए आप देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट मरीन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स? जानें किस BTech ब्रांच में मिलेगा तगड़ा पैकेज और स्कोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >