BSc Nursing vs GNM: 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए नर्सिंग एक सेफ और अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें दो प्रमुख कोर्स सबसे ज्यादा पॉपुलर है BSc Nursing और GNM (General Nursing and Midwifery).
कई स्टूडेंट इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा कोर्स ज्यादा डिमांड में है और किससे बेहतर करियर बन सकता है. दोनों कोर्स हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरी के अवसर देते हैं. आइए जानते हैं कि BSc नर्सिंग या GNM (BSc Nursing vs GNM) में अंतर क्या है और किस कोर्स का डिमांड ज्यादा होता है.
BSc Nursing क्या है?
BSc Nursing एक 4 साल का डिग्री कोर्स है जिसमें नर्सिंग साइंस, मेडिकल केयर, क्लिनिकल ट्रेनिंग और हेल्थ मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स के बाद स्टूडेंट्स हॉस्पिटल, रिसर्च सेंटर और हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में काम कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप स्टाफ नर्स, ICU या OT नर्स, नर्स एजुकेटर, नर्सिंग सुपरवाइजर और हेल्थकेयर मैनेजर जैसे फील्ड में करियर ऑप्शन है. BSc नर्सिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी, हाई एजुकेशन और विदेश में काम करने के अवसर ज्यादा होते हैं.
GNM क्या है?
GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) एक 3 से 3.5 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें मरीजों की देखभाल, बेसिक नर्सिंग और मिडवाइफरी की ट्रेनिंग दी जाती है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा माना जाता है, जो जल्दी नौकरी शुरू करना चाहते हैं. इस कोर्स को करने के बाद वार्ड नर्स, कम्युनिटी हेल्थ वर्कर, मिडवाइफ और स्टाफ नर्स जैसे करियर विकल्प है. हालांकि GNM के बाद भी नौकरी मिलती है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए अक्सर Post Basic BSc Nursing करना पड़ता है.
सैलरी डिटेल्स
BSc नर्सिंग करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. वहीं GNM कोर्स करने के बाद सैलरी लगभग 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह है. एक्सपिरियंस बढ़ने के साथ BSc Nursing करने वाले स्टूडेंट्स की सैलरी 60,000 या उससे ज्यादा भी हो सकती है, जबकि GNM कोर्स में यह अपेक्षाकृत कम होती है.
BSc Nursing vs GNM: डिमांड किसकी ज्यादा है?
हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में दोनों कोर्स (BSc Nursing vs GNM) की जरूरत होती है. अगर आप लंबे समय तक बेहतर करियर, ज्यादा सैलरी और विदेश में अवसर चाहते हैं, तो BSc Nursing बेहतर ऑप्शन माना जाता है. वहीं अगर आप जल्दी नौकरी शुरू करना चाहते हैं और बाद में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो GNM भी अच्छा चॉइस हो सकता है.
यह भी पढ़ें: UK में MBA करने का है सपना! इन टॉप यूनिवर्सिटीज में पाएं बेहतर करियर
