Budget 2026: आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट अभिभाषण में कहा कि स्टार्टअप दिन-प्रतिदिन भारत में ग्रो कर रहा है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत नए क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन रहा है. मेरी सरकार भारत में नए सेक्टर्स को बढ़ावा दे रही है. माइक्रोचिप्स के निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में काम हो रहा है. आने वाले समय में ऐसी कुल 10 फैक्ट्रियां अपना संचालन शुरू करने जा रही हैं. इसके साथ ही भारत नैनो चिप्स के निर्माण के लिए भी ठोस कदम उठा रहा है.
Budget 2026: बजट की मुख्य बातें
- दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है भारत
- 2014 में देश में सिर्फ 500 स्टार्टअप थे, अब 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर हो चुके हैं
- भारत आत्मनिर्भर बन रहा है
- नए सेक्टर्स को बढ़ावा मिल रहा है.
बजट सत्र हुआ शुरू
संसद का बजट सत्र आज, 28 जनवरी से शुरू हो गया है. यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधन से हुई. इसके बाद 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री देश का आम बजट पेश करेंगी.
यह भी पढ़ें- 2026 में AI से बदलेगी पढ़ाई की दुनिया! हर स्टूडेंट को मिलेगा पर्सनल टीचर
