BSNL JTO भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे चेक करें परीक्षा शहर की जानकारी

BSNL JTO Exam City 2026: BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर यानी JTO भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी है. 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं.

BSNL JTO Exam City 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने Junior Telecome Operator भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है.

जिन कैंडिडेट ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा का शहर चेक कर सकते हैं. BSNL JTO भर्ती की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी की जानकारी आज यानी 12 अगस्त को जारी की गई है. वहीं एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा.

BSNL JTO Vacancy 2026: 100 पदों पर होनी है भर्ती

BSNL JTO भर्ती के जरिए जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 जून से शुरू हुई थी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2026 रखी गई थी. इसके बाद 4 से 11 जुलाई तक आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया था. 

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो कैंडिडेट की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियम के अनुसार उम्र में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें: अच्छे नॉलेज के बावजूद इंटरव्यू में हो जाते हैं रिजेक्ट? जानिए Personality Development के 4 गोल्डन रूल्स

ऐसे चेक करें BSNL JTO Exam City

  • एग्जाम सिटी चेक करने के लिए कैंडिडेट BSNL की भर्ती से जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद JTO भर्ती 2026 के एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी परीक्षा का शहर दिखाई देगा.
  • कैंडिडेट एग्जाम सिटी की जानकारी चेक करके इसे सेव कर सकते हैं.

ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं.

BSNL JTO Exam City 2026 Check Link

किस आधार पर होगा सेलेक्शन?

BSNL JTO भर्ती में कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

परीक्षा से पहले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी जरूरी जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: SBI में 9124 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स आज से कर सकते हैं आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >