Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

भागलपुर जिले की रहने वाली अलंकृता साक्षी ने अपनी मेहनत और लग्न से गूगल में 60 लाख का पैकेज हासिल कर लिया, ऐसे में जानें उनकी सफलता की कहानी.

Bihar Success Story: बिहार एक ऐसा राज्य है जिसका अक्सर लोग दुनियां में काफी मजाक बनाते हैं. आपने बिहार में रोड और पुल चोरी होने की खबरें तो खूब सुनी होंगी लेकिन बिहार में कामयाबी के कई ऐसे किस्से होते हैं जो अक्सर छुपे रह जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली अलंकृता साक्षी की जिन्होंने 60 लाख का पैकेज हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया है.

कहां से हुई अलंकृता साक्षी की पढ़ाई?

अलंकृता साक्षी बिहार के भागलपुर जिले के एक छोटे से गांव सिमरा की रहने वाली हैं. हालांकि उनके पिता श्री शंकर मिश्र जी सालों से झारखंड के कोडरमा में नौकरी करते थे इसलिए वह अपने परिवार के साथ कोडरमा में ही रहती थीं. उनकी माता भी कोडरमा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं. अलंकृता ने अपनी स्कूलिंग कोडरमा से की और इसके बाद +2 के लिए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन मिला. इसके बाद उन्होंने हजारीबाग से बीटेक किया और अपने कोर्स के दौरान ही उनका कैंपस प्लेसमेंट हो गया था.

गूगल में नौकरी करना था सपना

अलंकृता ने जब अपनी बीटेक की डिग्री हासिल की थी तब उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब तो मिल गई थी लेकिन उनका सपना था कि एक दिन उन्हें गूगल में नौकरी मिले, वो लगातार इसके लिए प्रयास करती रहीं और उन्होंने गूगल में नौकरी के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उनका सिलेक्शन हो गया. गूगल के तरफ से उन्हें 60 लाख रुपया का शानदार पैकेज मिला है. उनके इस नौकरी से उनके गांव से लेकर पूरे जिले में खुशी का माहौल है, और भागलपुर सहित पूरे बिहार और झारखंड को उनपर काफी गर्व है.

ऐसी और प्रेरणादायी कहानियों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >