बिहार पुलिस SI भर्ती 2026: कहीं निकल न जाए आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

Bihar Police SI Recruitment 2026: अगर आप बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब ज्यादा समय नहीं बचा है. बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में निकली SI के 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 है. जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें.

Bihar Police SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए आवेदन का आखिरी मौका नजदीक है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा निकाली गई 150 पदों की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई से ही शुरू है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन पूरा कर लें.

9 अगस्त से पहले पूरा कर लें आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जुलाई 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन के साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 9 अगस्त 2026 तय की गई है. कैंडिडेट BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए आखिरी समय तक इंतजार करना सही नहीं होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

स्पेशल ब्रांच SI पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित है. पुरुष कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला कैंडिडेट्स के लिए 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: CBSE, बिहार बोर्ड समेत सभी जरूरी सर्टिफिकेट एक ही प्लेटफॉर्म पर, ऐसे करें डाउनलोड

फिजिकल फिटनेस भी है जरूरी

लिखित परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) भी होने वाली है. सामान्य वर्ग के पुरुष कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेमी निर्धारित किया गया है. सभी महिला कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी रखी गई है.

इसके अलावा पुरुष कैंडिडेट्स के लिए सीने की माप और महिला कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम 48 किलोग्राम वजन का प्रावधान रखा गया है. कैंडिडेट आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में सभी शारीरिक मानकों की जांच जरूर कर लें. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

RECRUITMENT FOR POLICE SUB-INSPECTOR (General Closed Cadre) (Advt. No. 09/2026)

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. आवेदन सबमिट कर देने के बाद प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें. आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Apply Online For Bihar Police Sub Inspector (General Closed Cadre)

ये भी पढ़ें: वापस नहीं हुआ है BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन, कमीशन ने दी अपडेट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >