बांका की मैडम का टेबल याद कराने का अनोखा अंदाज, वीडियो देख लोग बोले- काश हमें भी ऐसी टीचर मिलती!

Banka Viral Teacher: बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय, कठौन में पढ़ाने वाली टीचर खुशबू अपने क्लास में बच्चों को एक ट्रिक के जरिए टेबल याद करा रही हैं. उनका ये वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कुछ उनके पढ़ाने के अंदाज के फैन बन गए.

Banka Viral Teacher: सरकारी स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही और पढ़ाने का हल्का अंदाज, आए दिन सोशल मीडिया के चर्चा का केंद्र रहता है. लेकिन जरा सोचिए वहीं एक टीचर ऐसी हो जो हर दिन नई एनर्जी और जोश के साथ बच्चों को पढ़ाती हो. बिहार के बांका जिले की खुशबू जोकि सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं, अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती है. उनका अंदाज इसलिए खास है क्योंकि वे झूमते-गाते बच्चों को कविता और टेबल जैसी कठिन चीजें भी याद करा देती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे यूनिक ट्रिक के साथ बच्चों को टेबल (हिंदी में जिसे पहाड़ा भी कहते हैं) याद करा रही हैं.

बांका की वायरल टीचर ने अलग तरीके से याद कराया टेबल

बांका जिले की खुशबू आनंद ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ट्रिक के साथ बच्चों को टेबल पढ़ा रही हैं. वे ब्लैकबोर्ड पर एक एक नंबर लिखती जाती हैं और बच्चे आगे-आगे आंसर बोलते जाते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे बच्चे काफी जोश में हैं.

मस्त टीचर हैं, हमारे समय कहां थी: सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वारयल हो रहा है. अब तक इसे 28 लाख लोगों ने देखा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ ने कहा कि क्या मस्त टीचर हैं, कुछ ने कहा कि काश ऐसी टीचर हमें मिले होते. एक यूजर ने लिखा, काश ये ट्रिक मुझे 3rd क्लास में मिल जाती तो उस वक्त मेरी चमड़ी नही उधड़ती.

वायरल वीडियो पर किए गए कॉमेंट (PC-इंस्टाग्राम)

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह टेबल याद कराए जाने का विरोध किया. उनका मानना है कि ऐसे ट्रिक से बच्चे टेबल याद नहीं करेंगे और प्रतियोगिता परीक्षा में पीछे हो जाएंगे. एक ने कहा, लिखना तो आ जाएगा, पर याद कैसे रखेंगे.

कौन हैं खुशबू आनंद?

खुशबू बिहार की रहने वाली हैं. वे सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं. उनके पढ़ाने का तरीका अलग है. पढ़ाने के साथ-साथ वे क्लास में सिखाई गई चीजों का रील भी बनाती हैं और सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. क्लासरूम में बच्चों को गुड टच और बैड टच सिखाती हैं. करीब 2 साल पहले इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जब वे बच्चों को क्लासरूम में प्रैक्टिकल करके गुड टच, बैड टच सिखा रही थीं. खुशबू अपने स्कूल के बच्चों के लिए सिर्फ टीचर नहीं हैं बल्कि दोस्त और मां बनकर वे उन्हें सिखाती हैं. उनका मानना है कि आसान चीजों से बच्चों को कोई बात समझाई जाए तो वे जल्दी सीखते हैं.

यह भी पढ़ें- बच्चे को दूध पिलाना, C-Section की पीड़ा, लंबे संघर्ष के बाद प्रज्ञा ने इस तरह क्रैक की BPSC परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >