बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2482 पदों पर नौकरी पाने का एक और मौका मिला है. बैंक ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 कर दी है. योग्यता, फीस और अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस यहां देखें.

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO के 2482 पदों पर भर्ती चल रही है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख पहले 7 सितंबर 2026 थी. अब बैंक ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है.

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है. जो उम्मीदवार किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब 17 सितंबर 2026 तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

योग्यता: इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

इसके साथ ही किसी शेड्यूल्ड बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में बतौर ऑफिसर कम से कम 1 साल का काम करने का अनुभव जरूरी है. संबंधित राज्य की लोकल भाषा पर अच्छी पकड़ होना भी अनिवार्य रखा गया है.

उम्र सीमा: उम्र सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के तहत उम्र में छूट मिलेगी.

आवेदन फीस और पेमेंट का तरीका

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 850 रुपये तय की गई है.

एससी-एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये फीस देनी होगी. फीस का भुगतान 17 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? (Step-by-Step प्रोसेस)

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं और इस भर्ती का लिंक - "Recruitment of Local Bank Officers on regular basis - BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16" पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा.
  • यहां 'Click here for New Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट करें.
  • अब अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और 1 साल के बैंकिंग वर्क एक्सपीरियंस की जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले भरे गए सभी डिटेल्स को ध्यान से री-चेक कर लें.
  • आखिर में फाइनल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >