AIIMS देवघर में MBBS स्टूडेंट्स को मिलता है कैसा खाना? सैंडविच से छोले-भटूरे तक, देखें पूरा मेन्यू

AIIMS Deoghar Mess Food: एम्स देवघर में मेडिकल स्टूडेंट्स को अलग-अलग तरह का खाना दिया जाता है. ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के नाश्ते तक, हर दिन स्टूडेंट्स के प्लेट का मेन्यू चेंज होता रहता है. कभी पोहा तो कभी अंडे तो कभी सैंडविच, स्टूडेंट्स के टेस्ट और पोषण का ख्याल रखा जाता है.

AIIMS Deoghar Mess Food: नीट यूजी परीक्षा क्रैक करने के बाद बहुत से छात्र मेडिकल कॉलेज की तलाश में होंगे. स्टूडेंट्स को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर व्यवस्था भी चाहिए. अगर आप भी ऐसे ही किसी मेडिकल कॉलेज की तलाश में हैं तो AIIMS Deoghar आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. एम्स देवघर में मेडिकल स्टूडेंट्स को अलग-अलग तरह का खाना दिया जाता है. सुबह के नाश्ते से लेकर दिन के खाने तक, एम्स देवघर के कैंटीन में स्टूडेंट्स को अलग-अलग फूड आईटम परोसे जाते हैं

AIIMS Deoghar के एक मेडिकल स्टूडेंट ने बताया कि कैंटीन में बैठने की अच्छी व्यवस्था है. वॉटर कूलर और पंखे का इंतजाम रहता है. कुशल धन्वंत नाम के एक युवक the gen-z medico नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं. वे इस चैनल पर MBBS कोर्स और मेडिकल स्टूडेंट की लाइफ के बारे में बताते हैं. उनके कई यूट्यूब रील और वीडियोज पर हजारों में व्यूज है.

हर दिन अलग होता है ब्रेकफास्ट का मेन्यू

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए सुबह के नाश्ते में हर दिन अलग-अलग चीजें परोसी जाती हैं. कभी पोहा, अंकुरित अनाज, अंडे और चाय मिलती है, तो कभी इडली, वड़ा, सांभर, चटनी, केला और चाय नाश्ते में शामिल होते हैं.

इसके अलावा कुछ दिनों में डोसा, सांभर, केला और चाय भी दी जाती है. कभी-कभी नाश्ते में पराठा, सब्जी और अंडे मिलते हैं. वहीं, छोले-भटूरे के साथ फल और चाय भी नाश्ते के मेन्यू में शामिल हैं.

सैंडविच और अंडे भी मिलते हैं

मेस के नाश्ते में कभी-कभी सैंडविच, अंडे और चाय भी परोसी जाती है. इस तरह नाश्ते के मेन्यू में अलग-अलग तरह के इंडियन डिशेज के साथ हल्के फूड आईटम भी दिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

शाम के स्नैक्स में कचौड़ी से चौमीन तक

शाम के नाश्ते में भी अलग-अलग चीजें दी जाती हैं. कभी चना वड़ा और चाय, तो कभी बिस्कुट और चाय मिलती है. इसके अलावा हफ्ते में एक दिन कचौड़ी और चाय, समोसा या चौमीन और चाय भी शाम के स्नैक्स में शामिल होते हैं.

लंच में रोज चावल, दाल, सब्जी, दही और सलाद

दिन के खाने यानी लंच में स्टूडेंट्स को हर दिन चावल, दाल, सब्जी, दही और सलाद मिलता है. इसमें मुख्य बदलाव सब्जी में होता है. यानी सब्जी का ऑप्शन हर दिन बदला जाता है, जबकि चावल, दाल, दही और सलाद नियमित रूप से मेन्यू का हिस्सा रहते हैं.

लंच में चावल, दाल, सब्जी, दही, सलाद

इस तरह AIIMS Deoghar में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए मेस के खाने में अलग-अलग तरह के नाश्ते और शाम के स्नैक्स शामिल किए जाते हैं, जबकि लंच में चावल, दाल, सब्जी, दही और सलाद नियमित रूप से दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >