AICTE Academic Calendar 2026-27: 14 सितंबर तक होंगे एडमिशन, रिवाइज्ड कैलेंडर जारी

AICTE Revised Academic Calendar: एकेडमिक कैलेंडर अपडेट किया गया है, जिसमें खाली सीटों पर एडमिशन और सेकंड ईयर लेटरल एंट्री के लिए 14 सितंबर 2026 को लास्ट डेट रखी गई है.

AICTE Revised Academic Calendar 2026-27: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, इंजीनियरिंग कॉलेजों और PGDM,PGCM संस्थानों का रिवाइज्ड एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. नए शेड्यूल के अनुसार, खाली सीटों पर एडमिशन और सेकंड ईयर लेटरल एंट्री की लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 तय की गई है. यह फैसला 12 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश (MA 2380 2026) के कंप्लायंस में लिया गया है.

AICTE ने जारी किया रिवाइज्ड शेड्यूल

AICTE की मेंबर सेक्रेटरी प्रो. श्यामा रथ द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक, फर्स्ट ईयर की क्लासेस 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं. हालांकि जिन स्टूडेंट्स का अब तक एडमिशन नहीं हो पाया है, उन्हें 14 सितंबर 2026 तक खाली सीटों पर एडमिशन लेने का मौका मिलेगा. यही लास्ट डेट सेकंड ईयर लेटरल एंट्री एडमिशन के लिए भी तय की गई है.

ये भी पढ़ें: RSMSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में JE के 874 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

AICTE Revised Academic Calendar: इंपोर्टेंट डेट

इंपोर्टेंट अपडेटतारीख
फुल फीस रिफंड के साथ सीट कैंसिलेशन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026
फर्स्ट ईयर की क्लासेस शुरू17 अगस्त 2026
खाली सीटों पर एडमिशन की लास्ट डेट14 सितंबर 2026
सेकंड ईयर लेटरल एंट्री एडमिशन की लास्ट डेट14 सितंबर 2026

स्टूडेंट्स के लिए यह अपडेट क्यों जरूरी है?

जिन स्टूडेंट्स को सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के दौरान अपनी पसंद का कॉलेज या ब्रांच नहीं मिल पाया था, उनके लिए यह बड़ा मौका है. वे अब 14 सितंबर तक इंस्टिट्यूट में बची हुई सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं. वहीं, डिप्लोमा पास स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर में लेटरल एंट्री के जरिए दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें भी इस फैसले से राहत मिलेगी.

AICTE Revised Academic Calendar: देर से एडमिशन लेने वालों के लिए होगी एक्स्ट्रा क्लास

AICTE ने स्पष्ट किया है कि फर्स्ट ईयर की नियमित पढ़ाई 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स 14 सितंबर तक एडमिशन लेंगे, उनके लिए संबंधित संस्थान एक्स्ट्रा क्लासेस आयोजित करेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो और वे बाकी स्टूडेंट्स के साथ कोर्स पूरा कर सकें.

स्टूडेंट्स और इंस्टिट्यूट रिवाइज्ड एकेडमिक कैलेंडर और अन्य जरूरी जानकारी के लिए AICTE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: PCM Career Options 2026: 12वीं के बाद सिर्फ BTech ही नहीं, इन हाई-पेइंग फील्ड्स में भी बना सकते हैं करियर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >