Which State Has Two IIM: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जिसे शॉर्ट में IIM कहा जाता है, देश के सबसे फेमस मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है. MBA या PGDM जैसे प्रोफेशनल कोर्स करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स IIM में एडमिशन लेते हैं. ये संस्थान अपनी बेहतरीन फैकल्टी, इंडस्ट्री कनेक्शन और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं.
भारत सरकार के अधीन संचालित सभी IIM देश में उच्च गुणवत्ता वाली मैनेजमेंट शिक्षा प्रदान करते हैं. वर्तमान में देशभर में कुल 21 IIM कार्यरत हैं, जो अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं. आमतौर पर एक राज्य में एक ही IIM होता है, लेकिन एक राज्य ऐसा भी है जहां दो IIM मौजूद हैं.
इस राज्य में है दो IIM
महाराष्ट्र भारत का इकलौता राज्य हैं, जहां दो IIM स्थापित हैं. ये दोनों संस्थान मुंबई और नागपुर में स्थित हैं. मुंबई में स्थित है Indian Institute of Management Mumbai, जो पहले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE) के नाम से जाना जाता था. इसे IIM का दर्जा मिलने के बाद यह देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल हो गया है.
वहीं नागपुर में Indian Institute of Management Nagpur कार्यरत है. यह नया लेकिन तेजी से उभरता हुआ IIM है. इसने कम समय में अपनी मजबूत पहचान बना ली है. यहां स्टूडेंट्स को एडवांस कोर्स और प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं.
मैनजमेंट शिक्षा के लिए बेस्ट है ये राज्य
महाराष्ट्र में दो IIM होने की वजह से यह राज्य मैनेजमेंट शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है. देशभर से स्टूडेंट यहां MBA और अन्य मैनेजमेंट प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करते हैं. मजबूत औद्योगिक आधार और कॉर्पोरेट हब होने के कारण भी महाराष्ट्र में मैनेजमेंट शिक्षा को खास बढ़ावा मिला है.
यही कारण है कि महाराष्ट्र को मैनेजमेंट का गढ़ कहा जाता है. अगर आप भी मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस राज्य के दोनों IIM आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- DU North Campus के 6 गर्ल्स कॉलेज, एक से पढ़ीं Mallika Sherawat
