VGU Jaipur Orientation Program: कार्यक्रम का मकसद नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की पढ़ाई, तकनीकी शिक्षा, करियर के अवसर और दूसरी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
तकनीकी शिक्षा और नए अवसरों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DOIT&C, जयपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर रितेश कुमार शर्मा रहे. उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा के बढ़ते महत्व और डिजिटल दौर में युवाओं के सामने मौजूद नए अवसरों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज सिर्फ डिग्री हासिल करना काफी नहीं है. विद्यार्थियों को लगातार नई चीजें सीखनी चाहिए और बदलती तकनीक के साथ खुद को भी आगे बढ़ाते रहना चाहिए.
नए विद्यार्थियों का किया स्वागत
VGU के कुलपति प्रो डॉ एनडी माथुर ने भी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण पर भी ध्यान देता है.
कुलपति ने विद्यार्थियों से अनुशासन, नई सोच और सकारात्मक रवैये के साथ अपने कॉलेज जीवन की शुरुआत करने की अपील की. उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन का फायदा उठाने और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.
शिक्षकों ने बताया आगे बढ़ने का रास्ता
कार्यक्रम में प्रो डॉ सुखवीर सिंह, डीन, CSA और प्रो डॉ बलदेव सिंह, डीन, CSE ने भी विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद करियर की संभावनाओं और तकनीकी शिक्षा में हो रहे बदलावों की जानकारी दी.
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि आने वाले समय की चुनौतियों के लिए अभी से तैयारी करना जरूरी है. पढ़ाई के साथ शिक्षकों से सीखना, सवाल पूछना और अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना विद्यार्थियों के विकास में काफी मदद कर सकता है.
CTPL NextGen ने कौशल विकास पर दिया जोर
कार्यक्रम में CTPL के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ विश्वा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को CTPL NextGen की शैक्षणिक और उद्योग से जुड़ी पहलों के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि करियर में आगे बढ़ने के लिए केवल तकनीकी जानकारी ही पर्याप्त नहीं है. विद्यार्थियों को बातचीत करने का तरीका, नेतृत्व क्षमता, टीम के साथ काम करने की आदत और समस्याओं का समाधान निकालने जैसे कौशल भी विकसित करने चाहिए.
डांस और बैंड ने बढ़ाया कार्यक्रम का मजा
ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सिर्फ भाषणों और परिचय तक सीमित नहीं रखा गया. इसे नए विद्यार्थियों के लिए यादगार बनाने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. वरिष्ठ विद्यार्थियों ने शानदार डांस और दूसरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
ये भी पढ़ें: विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मीडिया वर्स का धमाकेदार आगाज, छात्रों की क्रिएटिविटी ने जीता दिल
