Top 2 Bihar Pharmacy Colleges: अगर आप फार्मेसी के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो बिहार के दो सरकारी संस्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. NIRF Ranking 2025 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB), गया ने अपनी पहचान बनाई है. इन संस्थानों में मेडिकल रिलेटेड, रिसर्च बेस्ड और बेहतर एकेडमिक माहौल के साथ स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है.
Top 2 Bihar Pharmacy Colleges: NIPER हाजीपुर को मिला 30वां स्थान
NIRF रैंकिंग में NIPER हाजीपुर को टॉप फार्मेसी कॉलेजों की लिस्ट में देशभर में 30वां स्थान मिला है. यह भारत सरकार द्वारा संचालित (Government Funded) एक पब्लिक इंस्टीट्यूट है और ऑटोनोमस रूप में काम करती है. यहां स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके भी मिलते हैं.
किन-किन विभागों में एडमिशन ले सकते हैं?
NIPER हाजीपुर में बायोटेक्नोलॉजी, फार्मेसी प्रैक्टिस, फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स और फार्मास्युटिकल एनालिसिस जैसे विभागों में पढ़ाई कराई जाती हैं. इन फील्ड्स मे हाइयर एजुकेशन एंड रिसर्च की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं.
Top 2 Bihar Pharmacy Colleges: CUSB गया को मिला 63वां स्थान
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB), गया को नेशनल रैंकिंग में 63वां रैंक दिया गया है. यह एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जहां फार्मेसी की पढ़ाई के लिए अलग से डिपार्टमेंट चलाया जाता है.
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद करें देश के No 1 Pharmacy College से पढ़ाई, देखें NIRF Ranking
फार्मेसी विभाग में उपलब्ध हैं ये प्रोग्राम
CUSB के फार्मेसी विभाग में फार्मास्यूटिक्स, फार्माकोलॉजी और फार्मेसी में पीएचडी जैसे प्रोग्राम मे स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं. यहां स्टूडेंट्स को एकेडमिक नॉलेज के साथ रिसर्च बेस्ड काम सीखने का मौका मिलता है.
छात्रों के लिए क्यों हैं बेहतर ऑप्शन?
जो स्टूडेंट्स फार्मेसी के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए NIPER हाजीपुर और CUSB गया दोनों ही अच्छे विकल्प हैं. यहां क्वालिटी एजुकेशन के साथ अनुभवी फैकल्टी और रिसर्च का बेहतर माहौल मिलता है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स फार्मेसी और रिसर्च की फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे इन कॉलेजों को अपने विकल्पों में रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं राजस्थान के टॉप लॉ कॉलेज, एक तो NIRF Ranking में 32वें स्थान पर
