बिहार की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी! यहां से पढ़कर निकले बड़े-बड़े नेता, इस तरह मिलेगा एडमिशन

PU Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में कॉमर्स, लॉ, साइंस, आर्ट्स जैसे रेगुलर कोर्सेज में अंडर ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाती है. आइए, जानते हैं पीयू में कैसे एडमिशन मिलता है.

PU Admission 2026: अगर आप बिहार में रहकर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहते हैं तो पटना यूनिवर्सिटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. पटना यूनिवर्सिटी से बड़े-बड़े नेता ने पढ़ाई की है. फेमस कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने भी पटना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी. ऐसे में आज बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) एपिसोड में जानते हैं पटना यूनिवर्सिटी के बारे में और यहां कैसे एडमिशन मिलता है.

पटना यूनिवर्सिटी बिहार ही नहीं देश की मशहूर यूनिवर्सिटी में से एक है. इस यूनिवर्सिटी के अंदर बहुत सारे कॉलेज आते हैं. इस यूनिवर्सिटी से विभिन्न विषय में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल कर सकते हैं. इसी के साथ पीएचडी की पढ़ाई भी होती है.

पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेज

  • बीएन कॉलेज (BN College)
  • कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स (College of Arts & Crafts)
  • मगध महिला कॉलेज (Magadh Mahila College)
  • पटना कॉलेज (Patna College)
  • पटना लॉ कॉलेज (Patna Law College)
  • पटना साइंस कॉलेज (Patna Science College)
  • पटना ट्रेनिंग कॉलेज (Patna Training College)
  • पटना विमेंस कॉलेज (Patna Women’s College)
  • पटना विमेंस ट्रेनिंग कॉलेज (Patna Women’s Training College)
  • वाणिज्य महाविद्यालय (Vanijya Mahavidyalaya)

कैसे मिलता है एडमिशन?

पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन 12वीं के मार्क्स के आधार पर मिलता है. वहीं वोकेशनल कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है. वर्ष 2026 से पटना यूनिवर्सिटी के यूजी कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया बदली है. नए नियम के अनुसार, UG कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होगा.

पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

Patna University UG Course: कौन-कौन से यूजी कोर्स ऑफर किए जाते हैं?

पटना यूनिवर्सिटी में कॉमर्स, लॉ, साइंस, आर्ट्स जैसे रेगुलर कोर्सेज में अंडर ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाती है. इसी के साथ यहां कई वोकेशन कोर्सेज जैसे कि BCA, पत्रकारिताा और जन संचार, लैंग्वेज संबंधित कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

Patna University Fees: कितनी है फीस?

पटना यूनिवर्सिटी के अंदर आने वाले कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज की फीस अलग-अलग है. फीस संबंधित किसी भी जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट pup.ac.in देख सकते हैं. कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर Prospectus वाले हिस्से में सारी जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार का उभरता टेक हब, जहां बनता है इंजीनियर्स का फ्यूचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >