15 अप्रैल के बाद शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया, PU में फिर से एंट्रेंस एग्जाम

PU Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. अब एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन मिलेगा. वोकेशनल कोर्स के साथ-साथ अब ट्रेडिशिनल कोर्सेज के लिए भी एंट्रेंस एग्जाम होंगे.

PU Admission 2026: बिहार के फेमस पटना यूनिवर्सिटी में इस बार सभी UG और PG कोर्स में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर मिलेगा. इससे पहले वोकेशनल को छोड़कर अन्य सभी ट्रेडिशनल कोर्सेज में एडमिशन 12वीं के अंक के आधार पर मिलता था. हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

पटना यूनिवर्सिटी में साल 2019 के पहले से ही प्रवेश परीक्षा ली जाती है. COVID-19 के कारण, एंट्रेंस एग्जाम को बंद कर दिया गया था. सभी कोर्सेज में एडमिशन 12वीं के नंबर के आधार पर दिया जा रहा था. लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद एक बार भी एंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.

समर्थ पोर्टल की मदद से करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन से लेकर एडमिशन प्रोसेस तक सभी काम समर्थ पोर्टल के जरिए होगा. घर बैठकर भी आप एडमिशन प्रोसेस को आसानी से इस पोर्टल के जरिए पूरा कर सकते हैं. यहां तक की रजिस्ट्रेशन फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगा.

15 अप्रैल से शुरू हो सकता है एडमिशन प्रोसेस

इस साल एडमिशन प्रक्रिया 15 अप्रैल के बाद शुरू की जा सकती है. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

किन कोर्स में होगा एंट्रेंस एग्जाम?

यूनिवर्सिटी के अनुसार, कुछ प्रमुख अंडरग्रेजुएट कोर्स जैसे BA, BSc, BCom सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन किया जा सकता है. हालांकि, कोर्स के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है.

क्या होगा एडमिशन प्रोसेस?

  • सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे
  • इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे
  • फिर एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा
  • परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी
  • चयनित छात्रों का काउंसलिंग और एडमिशन होगा

छात्रों के लिए जरूरी सलाह


जो छात्र पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. साथ ही, आवेदन की तारीक और एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें. पटना यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, pup.ac.in

यह भी पढ़ें- IT और CSE ब्रांच का दबदबा, डीडीयू के 92 छात्रों को मिला शानदार प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >