99 परसेंटाइल वालों को क्या मिलेगा NIT Rourkela में एडमिशन? पूरा गणित समझें

NIT Rourkela: अगर आपकी JEE Main में अच्छी रैंक है, तो NIT राउरकेला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. सही काउंसलिंग स्ट्रैटेजी और ब्रांच चयन के साथ यहां एडमिशन आपके इंजीनियरिंग करियर को मजबूत शुरुआत दे सकता है.

NIT Rourkela: जेईई मेन के रिजल्ट के बाद देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाती है. इन्हीं में से एक प्रमुख संस्थान है NIT राउरकेला. NIT राउरकेला अपने बेहतरीन प्लेसमेंट, रैंकिंग और पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन पूरी तरह JEE Main स्कोर के आधार पर होता है.

एडमिशन कैसे मिलता है?

JEE Main क्वालिफाई करना जरूरी है. इसके बाद JoSAA Counselling में रजिस्ट्रेशन करना होता है. काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और ब्रांच की च्वॉइस भरनी होती है. आपकी रैंक, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर सीट अलॉट होती है
सीट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करनी होती है.

कौन-कौन से कोर्स मिलते हैं?

NIT राउरकेला में कई लोकप्रिय और इंडस्ट्री-डिमांडेड कोर्स उपलब्ध हैं-

BTech कोर्सेस

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग
  • सेरामिक इंजीनियरिंग

अन्य प्रोग्राम

B.Tech + M.Tech (इंटीग्रेटेड)
इंटीग्रेटेड B.Sc + M.Sc कोर्सेस

NIRF Ranking NIT Rourkela: यहां देखें रैंकिंग

टॉप NIT की बात करें तो NIT Rourkela टॉप 20 एनआईटी की लिस्ट में शामिल है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में इसकी रैंकिंग 13वीं है. NIT Trichy के बाद NITs की लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर है.

क्रमांककॉलेज का नामरैंकिंग
1National Institute of Technology Tiruchirappalli9
2National Institute of Technology Rourkela13
3National Institute of Technology Karnataka Surathkal17
4National Institute of Technology Calicut21
5National Institute of Technology Warangal28
6Malaviya National Institute of Technology Jaipur42
7Visvesvaraya National Institute of Technology Nagpur44
8National Institute of Technology Durgapur49
9National Institute of Technology Silchar50
10National Institute of Technology Patna53
11Dr. B R Ambedkar National Institute of Technology Jalandhar55
12Motilal Nehru National Institute of Technology Prayagraj62
13National Institute of Technology Delhi65
14Sardar Vallabhbhai National Institute of Technology Surat66
15National Institute of Technology Srinagar73
16National Institute of Technology Kurukshetra85
17National Institute of Technology Raipur86
18National Institute of Technology Jamshedpur82
19National Institute of Technology Meghalaya83
20National Institute of Technology Hamirpur97
21National Institute of Technology Puducherry99
NITs की रैंकिंग (NIRF Ranking 2025 के अनुसार)

NIT Rourkela में कितने परसेंटाइल पर CSE में मिलेगा एडमिशन


NIT Rourkela में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों को JEE Main 2026 में लगभग 99.2 से 99.6+ परसेंटाइल या उससे अधिक स्कोर करना होगा. पिछले साल (2025) के ट्रेंड को देखें तो ओपन कैटेगरी के लिए क्लोजिंग रैंक करीब 7,292 तक गई थी.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: IIT में एंट्री के लिए क्या हैं नियम? जानें एलिजिबिलिटी और एडमिशन क्राइटेरिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >