NIT Durgapur Placement 2026: 80 लाख रुपए हाईएस्ट पैकेज, 77.69% रहा ओवरऑल प्लेसमेंट रेट

NIT Durgapur Placement 2026 के आंकड़ों के अनुसार, 2026 बैच का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 77.69 % रहा है. कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को अधिकतम 80 लाख रुपए तक का पैकेज मिला है. जानें डिटेल में.

NIT Durgapur Placement 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) दुर्गापुर के 2026 बैच के कैंपस प्लेसमेंट के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस साल संस्थान के छात्रों को शानदार प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं. कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को अधिकतम 80 लाख रुपए प्रति वर्ष तक का पैकेज मिला है. यह आंकड़ा NIT दुर्गापुर के Training and Placement Cell की ऑफिशियल वेबसाइट placement.nitdgp.ac.in पर जारी किया गया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

NIT Durgapur Placement Record 2026: जानिए क्या रहा 2026 का प्लेसमेंट रेट

NIT दुर्गापुर के Training and Placement Cell के आंकड़ों के अनुसार, 2026 बैच का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 77.69% रहा है. वहीं, इस बैच में छात्रों का औसत पैकेज 12.16 LPA रहा. जारी आंकड़ों के अनुसार प्लेसमेंट के दौरान कुल 477 जॉब ऑफर दर्ज किए गए हैं.

NIT Durgapur 2025-26 Placement Brochure Read Here

ये भी पढ़ें: Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज

NIT Durgapur Branch Wise Placement 2026: जानिए किस ब्रांच का कितना रहा प्लेसमेंट

अगर ब्रांच के हिसाब से प्लेसमेंट रेट देखें, तो इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग यानी EE ब्रांच करीब 91% प्लेसमेंट के साथ सबसे ऊपर रही. वहीं इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग यानी ME में करीब 89% और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE में करीब 90% प्लेसमेंट दर्ज किया गया. मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग यानी MME का प्लेसमेंट रेट करीब 84% रहा.

सिविल इंजीनियरिंग यानी CE में करीब 75%, जबकि चेमिकल इंजीनियरिंग यानी CH में करीब 64% प्लेसमेंट दर्ज किया गया. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यानी EC का प्लेसमेंट रेट करीब 58% रहा. बायोटेक्नोलॉजी यानी BT ब्रांच का प्लेसमेंट रेट करीब 15% दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: UP NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड की काउंसलिंग रद्द, MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट भी अमान्य, यहां देखें पूरा अपडेट

NIT Durgapur Placement 2025: इस वर्ष कैसा था प्लेसमेंट रिकाॅर्ड?

NIT दुर्गापुर के Training and Placement Cell की ऑफिशियल वेबसाइट placement.nitdgp.ac.in पर दिए गए 2025 बैच के प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक बैच का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 82% रहा है. इस बैच में सबसे ज्यादा पैकेज 80 LPA रहा. वहीं, छात्रों को मिलने वाला औसत पैकेज 12.61 LPA दर्ज किया गया है. प्लेसमेंट के दौरान कुल 589 जॉब ऑफर दर्ज किए गए हैं. ब्रांच के हिसाब से प्लेसमेंट रेट में MME ब्रांच करीब 93% प्लेसमेंट के साथ सबसे ऊपर रही. इसके बाद EE का प्लेसमेंट रेट करीब 90% रहा. CSE में करीब 87%, जबकि ME में करीब 82% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. CE का प्लेसमेंट रेट करीब 79%, EC का करीब 76% और CH का करीब 74% रहा. BT ब्रांच का प्लेसमेंट रेट करीब 62% दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >