NIT Calicut Admission: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कालीकट भारत के पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यह इंस्टीट्यूट अपनी इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन के लिए जाना जाता है. पहले इसे रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज कालीकट (REC Calicut) कहा जाता था, जिसे बाद में NIT का दर्जा मिला. अनुभवी फैकल्टी, मॉडर्न फैसिलिटी और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण NIT Calicut स्टूडेंट्स के बीच एक पॉपुलर ऑप्शन बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एनआईटी कालीकट में एडमिशन कैसे लें, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के क्या-क्या ऑप्शन है.
NIT Calicut Admission: एडमिशन प्रोसेस
एनआईटी कालीकट में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल के एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर होता है. BTech में एडमिशन JEE Main एग्जाम के माध्यम से मिलता है. JEE Main में मिले रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए एडमिशन होता है. GATE स्कोर के आधार पर MTech कोर्स में एडमिशन मिलता है. MSc कोर्स में एडमिशन के लिए JAM (Joint Admission Test for MSc) एग्जाम पास करना पड़ता है. MBA में एडमिशन CAT स्कोर के बेसिस पर दिया जाता है.
NIT Calicut fees: फीस स्ट्रक्चर
NIT कालीकट में फीस स्ट्रक्चर कोर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है.यहां की फीस दूसरे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की तुलना में किफायती मानी जाती है. BTech कोर्स की ट्यूशन फीस लगभग 142600 रुपये (प्रतिवर्ष) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट nitc.ac.in चेक कर सकते हैं.
NIT Calicut BTech Fees Structure 2025-26 Check Here
NIT Calicut Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
NIT कालीकट की प्लेसमेंट बहुत अच्छी है. हर साल बड़ी कंपनियां कैंपस में इंटरव्यू करती है. यहां कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में सबसे अच्छा पैकेज मिलता है. 2024 में बीटेक ब्रांच में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 56.64 लाख रुपये देखा गया है. वहीं एमटेक के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 39.27 लाख रुपये है. एनआईटी कालीकट में टॉप कंपनियां जैसे Oracle, PWC, Infosys, TCS, Goldman Sachs और Accenture स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
यह भी पढ़ें: IIIT Kota: बना राजस्थान का नया टेक्नोलॉजी सेंटर, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल
