NEET UG Round 3 Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है. मेडिकल और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं. MCC की वेबसाइट पर 14 सितंबर 2026 को UG काउंसलिंग के राउंड 2, 3 और आगे की प्रक्रिया से संबंधित शेड्यूल उपलब्ध कराया गया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.
NEET UG Round 3 Counselling 2026 Registration Date: कब से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया?
MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी शेड्यूल के अनुसार NEET UG Counselling 2026 Round 3 Registration की प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. वहीं, च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का सिलेक्शन करके च्वाइस सबमिट करनी होगी.
ये भी पढ़ें: NEET, JEE वाले ध्यान दें! NTA ने बदला अपना पता, नोट कर लें नया एड्रेस
राउंड 3 के लिए च्वाइस लॉकिंग की सुविधा 27 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगी और 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी. इसके बाद MCC की ओर से उम्मीदवारों द्वारा भरी गई च्वाइस के आधार पर सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 28 और 29 सितंबर को होगी, जबकि NEET UG Round 3 Seat Allotment का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा.
NEET UG Round 3 Counselling 2026 Reporting: कब तक उम्मीदवारों को करनी होगी रिपोर्टिंग?
जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में सीट अलाॅट की जाएगी, उन्हें निर्धारित समय के अंदर संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा. MCC के शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग का समय 1 से 9 अक्टूबर 2026 तक रहेगा.
ये भी पढ़ें: IGNOU Placement Drive 2026: 8 लाख सालाना तक पैकेज, 17-18 सितंबर को लगेगा Jobs का मेला, जानें पूरी डिटेल
NEET UG Counselling 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड कब होगा?
राउंड 3 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद MCC की ओर से ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा. इस राउंड का उद्देश्य उपलब्ध बची हुई सीटों को काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए भरना होगा. स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. वहीं, च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. स्ट्रे वैकेंसी राउंड में शामिल उम्मीदवारों के लिए च्वाइस लॉकिंग की सुविधा 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू होगी. च्वाइस लॉक करने की आखिरी समय सीमा 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे तक होगी. इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 15 और 16 अक्टूबर को पूरी की जाएगी.
MCC के शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2026 Stray Vacancy Round Result 17 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट अलाॅट होगी, उन्हें 19 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्ट करना होगा.
NEET UG Counselling 2026 Round 3 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद वेबसाइट पर उपलब्ध NEET UG Counselling 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन पेज खुलने के बाद उम्मीदवारों को मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना अकाउंट बनाना होगा.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा
- इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की च्वाइस भरकर उसे तय समय के अंदर लॉक करना होगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें: UP में PGT के 2607 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 151100 रुपए तक मिलेगी सैलेरी, देखें पूरी डिटेल
