NEET UG Merit List 2025: MBBS एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी, आरव अग्रवाल टॉपर, मंजाबापू को Rank 2

NEET UG Merit List 2025: एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट यूजी की मेरिट लिस्ट जारी होने लगी है. इस कड़ी में महाराष्ट्र में नीट यूजी के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. इसमें आरव अग्रवाल का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है. लिस्ट चेक करने के लिए छात्रों को महाराष्ट्र सीईटी सेल की ऑफिशियल वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर जाना होगा.

NEET UG Merit List 2025: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने MBBS और BDS कोर्सेज में दाखिले के लिए NEET UG 2025 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. उम्मीदवार cetcell.mahacet.org पर जाकर यह लिस्ट देख सकते हैं. यह लिस्ट केवल 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के लिए जारी की गई है. शेष 15 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन MCC काउंसलिंग के तहत किया जाएगा.

60,000 से ज्यादा उम्मीदवारों को मिली जगह

जारी की गई इस प्रोविजनल लिस्ट में कुल 60021 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. इसमें पहले स्थान पर आरव अग्रवाल हैं, जिन्होंने NEET UG में ऑल इंडिया 10वीं रैंक हासिल की थी. उन्हें 700 में से 675 अंक मिले. वहीं दूसरे स्थान पर सिद्धि बाधे हैं, जिन्होंने देशभर में 26वीं रैंक प्राप्त की. यह लिस्ट MBBS और BDS दोनों कोर्सेज के लिए जारी की गई है और यह दाखिले की प्रक्रिया में पहली अहम स्टेप है.

NEET UG Merit List 2025: देखें टॉप 10 के नाम

एनईईटी ऑल इंडिया रैंकरोल नंबरअभ्यर्थी का नाम
103114101176आरव अग्रवाल
263116106057सिद्धि मंजाबापु बाधे
403115205572तनिष्क रविंद्र दसवंत
653106103361आदित्य किसान दुकारे
963110306212आहान वरुण चावला
1133114102301सुरवी दत्तात्रय भुसारे
1193110411013हीरल दीपक महाजन
1313109214122पाटिल देवराज अमोल
1623112101411अग्रवाल अभिषेक पवन
1763114114064प्रतीमेश भालचंद्र कुलकर्णी

NEET UG Merit List 2025 Maharashtra यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

काउंसलिंग शेड्यूल

CET Cell ने काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स भी पहले ही जारी कर दी थी. अब उम्मीदवारों को 6 अगस्त दोपहर 3 बजे से लेकर 9 अगस्त रात 11:59 बजे तक अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरनी होंगी. इसके बाद CAP राउंड 1 की सिलेक्शन लिस्ट 11 अगस्त को घोषित की जाएगी.

चयनित उम्मीदवारों को 12 से 17 अगस्त के बीच (15 अगस्त को छोड़कर) फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी. इसमें उन्हें सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स, फीस और स्टेटस रिटेंशन फॉर्म के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: 712 छात्र डॉक्टर बनने की रेस से बाहर, नीट की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >