नवोदय विद्यालय मेसरा में कक्षा 6 में एडमिशन जारी, 31 जुलाई तक करें अप्लाई

Navodaya Vidyalaya Mesra Class 6 Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जो छात्र और पैरेंट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Navodaya Vidyalaya Mesra Class 6 Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में कराना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक छात्र 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

चयन परीक्षा के जरिए मिलेगा एडमिशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिला सीधे नहीं मिलता. इसके लिए छात्रों को Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) देना होता है. इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है. इसके बाद काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम एडमिशन दिया जाता है.

समर बाउंड (Summer Bound) विद्यालयों के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है. इसलिए आवेदन करने वाले छात्रों और अभिभावकों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

ऐसे करें Navodaya Vidyalaya Mesra Class 6 Admission 2026 के लिए आवेदन

सबसे पहले cbseitms.rcil.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर JNV Class 6 Admission 2027-28 लिंक पर क्लिक करें. नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें. आवेदन फॉर्म में छात्र और अभिभावक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भरें. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और सभी जानकारी की जांच करें. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें.


ये भी पढ़ें: कम फीस, मोटी कमाई, 12वीं के बाद करें ये 5 हाई सैलरी देने वाले कोर्स


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >