MIT University Admission: अमेरिका दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई सबसे हाई लेवल पर कराई जाती है. यहां की यूनिवर्सिटीज मॉडर्न टेक्नीक, रिसर्च और प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए जानी जाती है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स अमेरिका के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. इंजीनियरिंग एक ऐसी फील्ड है, जहां स्टूडेंट्स को अच्छा करियर बनाने का सुनहरा मौका मिलता है. अमेरिका के टॉप कॉलेज में से एक है MIT यूनिवर्सिटी, जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई अच्छी होती है. आइए जानते हैं कि MIT यूनिवर्सिटी (MIT University Admission) में एडमिशन कैसे मिलता है, कोर्स क्या-क्या है और इस कॉलेज की रैंक कितनी है.
MIT University Admission: एडमिशन प्रोसेस
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका में एडमिशन (MIT University Admission) के लिए हर साल हजारों स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट web.mit.edu पर जाकर भी चेक कर सकते हैं.
एजुकेशनल एलीजबिलिटी
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं (खासकर मैथ्स और साइंस) में अच्छे मार्क्स होने चाहिए. साथ ही मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड भी होना चाहिए.
एंट्रेंस एग्जाम
अंडरग्रेजुएट में एडमिशन लेने के लिए SAT या ACT जैसे एंट्रेंस टेस्ट पास करना पड़ता है. इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को IELTS या TOEFL जैसे इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होता है.
जरूरी डॉक्यूमेंट
MIT में एडमिशन लेने के लिए स्टेट ऑफ पर्पस (SOP), रिकमेंडेशन लेटर, स्कूल व कॉलेज कि मार्कशीट, पासपोर्ट और अन्य आइडेंटिटी लेटर जैसे कई डॉक्यूमेंट जरूरी होती है.
रैंकिंग और कोर्स डिटेल्स
The World University रैंकिंग 2025 में MIT यूनिवर्सिटी को रैंक 1 हासिल हुआ है. साथ ही ओवरऑल स्कोर 96.2 रहा है. यहां की फैकल्टी काफी अच्छी मानी जाती है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में फैकल्टी को 98.2 स्कोर दिया गया है. MIT में कई पॉपुलर इंजीनियरिंग और साइंस कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे-
- कंप्यूटर साइंस
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- रोबोटिक्स
यह भी पढ़ें: बिहार की ये यूनिवर्सिटी बनी एजुकेशनल हब, जानें एडमिशन डिटेल
