JoSAA Opening Closing Rank 2026: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ विभिन्न IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (OR-CR) भी जारी कर दी है. इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जानकारी काफी जरूर मानी जा रही है. इससे छात्रों को पता चलेगा कि उनका किस संस्थान और किस ब्रांच में एडमिशन होगा.
राउंड-1 कटऑफ के अनुसार, देश की सबसे लोकप्रिय ब्रांचों में शामिल Computer Science and Engineering (CSE) के लिए IIT Bombay और IIT Delhi में प्रवेश काफी कंप्टीशन रहा. ओपन कैटेगरी में IIT Bombay CSE की क्लोजिंग रैंक AIR 65 और IIT Delhi CSE की क्लोजिंग रैंक AIR 123 रही.
क्या होती है Opening और Closing Rank?
JoSAA की ओर से जारी OR-CR (Opening Rank- Closing Rank) किसी विशेष संस्थान, ब्रांच और कैटेगरी में एडमिशन पाने वाले उम्मीदवारों की रैंक सीमा को दिखाती है.
- Opening Rank: वह सर्वोच्च (सबसे बेहतर) रैंक जिस पर सीट आवंटित हुई.
- Closing Rank: वह लास्ट रैंक जिस पर सीट आवंटन हुआ.
CSE ब्रांच में सबसे ज्यादा कंप्टीशन
हर साल की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) सबसे अधिक मांग वाली ब्रांच बनी हुई है. IITs में CSE की सीटों के लिए बेहद कम रैंक की आवश्यकता होती है, जबकि NITs और IIITs में भी कटऑफ अन्य ब्रांच की तुलना में काफी ऊंची रहती है.
कैसे चेक करें JoSAA Cutoff 2026?
उम्मीदवार JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संस्थान, ब्रांच, राउंड और कैटेगरी के अनुसार ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक देख सकते हैं.
- JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं.
- Opening and Closing Ranks (OR-CR) लिंक पर क्लिक करें.
- राउंड नंबर चुनें.
- Institute Type (IIT/NIT/IIIT/GFTI) का चयन करें.
- संस्थान और ब्रांच चुनें.
- Category एवं Seat Type चुनें.
- Submit पर क्लिक करते ही संबंधित कटऑफ स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
काउंसलिंग में क्यों महत्वपूर्ण है कटऑफ?
JoSAA की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक अगले राउंड की चॉइस फिलिंग और सीट अपग्रेडेशन स्ट्रैटजी बनाने में काफी मदद करती है. छात्र अपनी रैंक के अनुसार यह अनुमान लगा सकते हैं कि अगले राउंड में किन कॉलेजों और ब्रांचों में सीट मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- JoSAA राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर
