JNU में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक करें अप्लाई

JNU PG Admission 2026: CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

JNU PG Admission 2026: देश में फेमस यूनिवर्सिटी में शामिल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) और ADOP कोर्सेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने CUET PG फॉर्म भरते समय JNU को अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी के रूप में चुना था.

महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 25 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
  • पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 23 जून 2026

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और छात्र 15 जून 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. एडमिशन CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर दिया जाएगा.

किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन?

JNU में MA, MSc, MCA समेत कई PG प्रोग्राम्स और Advanced Diploma of Proficiency (ADOP) कोर्सेज में एडमिशन लिया जा सकेगा.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले JNU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट पर जाएं
  • PG/ADOP Admission Registration लिंक पर क्लिक करें
  • NTA Application Number और Date of Birth से लॉगिन करें
  • जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  • फ्यूचर के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है ये कॉलेज, एडमिशन मिलना नहीं है इतना आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >