JNU में है इन 3 कोर्स की धूम, CUET से मिलेगा एडमिशन

JNU Admission: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें, अगर इस सवाल को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की है. JNU में पढ़ाए जाने वाले कुछ कोर्स की काफी धूम है. एडमिशन लेने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

JNU Admission: 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स अब ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी में हैं. अगर आप भी जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पढ़ाई करना चाहते हैं तो जान लें कि एडमिशन CUET UG स्कोर के दम पर मिलता है. यहां से आप भाषा की पढ़ाई और टेक्नोलॉजी और साइंस की पढ़ाई कर सकते हैं.

BA (Hons) Foreign Languages

जेएनयू का BA (Hons) फॉरेन लैंग्वेज कोर्स सबसे लोकप्रिय अंडरग्रैजुएट प्रोग्राम में से एक माना जाता है. इस कोर्स में छात्रों को कई अंतरराष्ट्रीय भाषाएं सीखने का मौका मिलता है. यहां जापानी, चीनी, कोरियन, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनिश, अरबी, फारसी जैसी भाषाओं की पढ़ाई कराई जाती है. विदेशी भाषा सीखने के कारण छात्रों को कई सारे इंटरनेशनल जॉब्स के ऑप्शन मिलते हैं.

  • कोर्स अवधि: 3 साल
  • फोकस: विदेशी भाषाएं, संस्कृति और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन

BSc- MSc Integrated Ayurvedic Biology

जेएनयू का BSc- MSc इंटीग्रेटेड आयुर्वेदिक बायोलॉजी प्रोग्राम भी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस कोर्स में पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक बायोलॉजी के साथ जोड़कर पढ़ाया जाता है. इसमें छात्रों को स्वास्थ्य विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है.

  • कोर्स अवधि: 5 साल
  • मुख्य विषय: मॉडर्न बायोलॉजी, आयुर्वेद एंड ट्रेडिशनल मेडिसिन, बायोटेक्नोलॉजी और हेल्थ साइंसेज

BSc Environmental Sciences

BSc Environmental Sciences प्रोग्राम भी जेएनयू के प्रमुख अंडरग्रैजुएट कोर्स में शामिल है. इस कोर्स में पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण से जुड़ी रिसर्च पर विशेष जोर दिया जाता है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों का 12वीं में विज्ञान विषय (PCM/PCB) के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी होता है. आमतौर पर इसमें दाखिला CUET या मेरिट के आधार पर दिया जाता है.

  • कोर्स अवधि: 3 से 4 साल
  • फोकस: पर्यावरण संरक्षण, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एनवायरमेंटल रिसर्च

यह भी पढ़ें- DU का बेस्ट कॉलेज! जानें कैसे मिलता है UG और PG कोर्स में एडमिशन 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >