जामिया में नया BTech कोर्स, JEE Main से मिलेगा एडमिशन

JMI Admission 2026: जामिया ने BTech का नया कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स में JEE के तहत एडमिशन मिलेगा. कॉलेज ने खुद इसकी जानकारी दी.

JMI Admission 2026: देश के नामी शिक्षण संस्थानों में शामिल जामिया मिलिया इस्लामिया ने छात्रों के लिए एक नई पहल की है. यूनिवर्सिटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने अकैडमिक सेशन 2026-27 से CE में बीटेक शुरू करने का ऐलान किया है. आइए, जानते हैं कि इस कोर्स में क्या खास होने वाला है और एडमिशन प्रोसेस क्या है.  

कैसे मिलेगा एडमिशन? 

जामिया के इस कोर्स में एडमिशन जेईई परीक्षा (JEE Exam) के आधार पर मिलेगा. यह कोर्स खास तौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो इंजीनियरिंग के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर अलग से आवेदन फॉर्म भरना होगा.

क्यों शुरू किया गया यह नया कोर्स?

आज के समय में निर्माण का तरीका तेजी से बदल रहा है. नई मशीनें, नई तकनीक और डिजिटल तरीके इस क्षेत्र को और बेहतर बना रहे हैं. ऐसे में जामिया ने यह कदम उठाया है ताकि छात्र सिर्फ किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें असली काम का अनुभव भी मिले. इस कोर्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लैब वर्क भी रहेगा, जिससे स्टूडेंट्स पूरी तरह लैब वर्क के लिए तैयार हो जाएं. 

नई तकनीक की होगी ट्रेनिंग

इस कोर्स में छात्रों को BIM, GIS और AI जैसी नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी. ये तकनीक आज के निर्माण क्षेत्र में बहुत काम आ रही हैं. डिजिटल ड्रॉइंग, प्रोजेक्ट की योजना, समय प्रबंधन और डेटा के सही इस्तेमाल पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा छात्रों को कम्युनिकेशन, लीडरशिप, टीम वर्क और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी जरूरी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी. इससे वे न केवल अच्छे इंजीनियर बनेंगे, बल्कि एक मजबूत टीम लीडर भी बन सकेंगे.

अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन

जामिया का सिविल इंजीनियरिंग विभाग लंबे समय से अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है. नए कोर्स में एक्सपर्ट शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा. साथ ही छात्रों को प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन की तैयारी भी कराई जाएगी. यूनिवर्सिटी की ओर से प्लेसमेंट सहायता भी दी जाएगी, ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकें.

करियर के कई रास्ते खुलेंगे

इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्रों के सामने करियर के कई विकल्प होंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर के फील्ड में उन्हें कई अवसर मिलेंगे. यहां से पढ़ाई करने के बाद युवाओं को देश विदेश में बड़ी-बड़ी कंपनी में नौकरी के अवसर मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- आईआईटी खड़गपुर ने लॉन्च किया नया AI कोर्स, जानिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >