Jharkhand Medical College 2026: NEET UG 2026 की काउंसलिंग चल रही है. ऐसे में अगर आप झारखंड में एक अच्छे मेडिकल काॅलेज की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. इसमें हम खास तौर पर झारखंड के पलामू मेडिकल काॅलेज (PMC) की बात करेंगे और इस काॅलेज की सीट लिमिट, फीस, कट ऑफ जैसी और जरूरी जानकारी के बारे में बताएंगे.
Palamu Medical College MBBS Course: जानिए MBBS कोर्स के बारे में
MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार पलामू मेडिकल कॉलेज में एडमिशन 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) के आधार पर होता है. MBBS कोर्स की अवधि 4.5 साल है, जिसके साथ 1 साल की कंपलसरी रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: First Government Medical College: कोलकाता मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें फीस, सीटें और करियर स्कोप
PMC Seat Limit: जानिए काॅलेज की सीट लिमिट
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस कॉलेज में सीट इंटेक कैपेसिटी 100 सीट की है. पलामू मेडीकल काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट mmchpalamu.org पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में 2025-26 सेशन में कुल 99 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था. वेबसाइट पर पिछले कई सालों का डेटा दिया गया है.
Palamu Medical College Seat Limit Official Data Check Here
PMC Fee Details: जानिए काॅलेज का फीस डिटेल्स
काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट mmchpalamu.org पर दी गई जानकारी के अनुसार MBBS कोर्स के लिए मेल कैंडिडट का ट्यूशन फीस 6000 रुपए है. वहीं फीमेल कैंडिडेट्स के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं है. हालांकि काॅलेज में हाॅस्टल फीस के तौर पर 25000 रुपए लिया जाता है. इसके अलावा स्टूडेंट से एग्जाम फीस और एडमिशन फीस जैसे अमाउंट लिए जाते हैं. इस बारे में अधिक डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दुमका मेडिकल कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें फीस, कट-ऑफ और सीटों की डिटेल
College Cut off marks: जानिए क्या था काॅलेज का कट ऑफ मार्क्स?
MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार पलामू मेडिकल कॉलेज में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 542 था. EWS कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 537 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 539 था. SC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 464 था.
Note: पलामू मेडिकल काॅलेज (PMC) के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट mmchpalamu.org पर विजिट करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें Fees, Seats और पूरी डिटेल
