IIT Roorkee Admission: 1 जून 2026 को जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट आ सकता है. IIT में एडमिशन लेने की उम्मीद में जो छात्र बैठे हैं, वे अभी बेस्ट संस्थान की तलाश में हैं. अगर आप बेस्ट IIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होने वाले IIT Roorkee में दाखिला ले सकते हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग की कैटेगरी में IIT Roorkee 6ठीं पोजिशन पर है. आइए, जानते हैं इस संस्थान के बारे में.
IIT Roorkee देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है. यह हायर टेक्निकल एजुकेशन के लिए जाना जाता है. साथ ही यहां रिसर्च और इनोवेशन बेस्ड प्रोजेक्ट्स को खास महत्व दिया जाता है. 1996 में इस संस्थान की शुरुआत हुई थी.
10 के करीब बीटेक कोर्स हैं
आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर से जुड़ी करीब 10 ब्रांच में बीटेक की डिग्री ऑफर की जाती है. यहां इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, आर्किटेक्चर और प्लानिंग की 55 से ब्रांच में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी कोर्स ऑफर किए जाते हैं. साथ ही पीएचडी भी किया जा सकता है.
IIT Roorkee के प्रमुख BTech/BE कोर्सेज
- अनुप्रयुक्त गणित एवं वैज्ञानिक संगणना (Applied Mathematics and Scientific Computing)
- वास्तुकला एवं नियोजन विभाग (Architecture and Planning)
- जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग (Biosciences and Bioengineering)
- रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग (Chemical Engineering)
- रसायन विज्ञान विभाग (Chemistry)
- सिविल अभियांत्रिकी विभाग (Civil Engineering)
- कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग (Computer Science and Engineering)
- डिजाइन विभाग (Design)
- भूकंप अभियांत्रिकी विभाग (Earthquake Engineering)
- पृथ्वी विज्ञान विभाग (Earth Sciences)
- विद्युत अभियांत्रिकी विभाग (Electrical Engineering)
- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग (Electronics and Communication Engineering)
- मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (Humanities and Social Sciences)
- जल विज्ञान विभाग (Hydrology)
- जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (Hydro and Renewable Energy)
- प्रबंधन अध्ययन विभाग (Management Studies)
- गणित विभाग (Mathematics)
- यांत्रिक एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग (Mechanical and Industrial Engineering)
- धातुकर्म एवं सामग्री अभियांत्रिकी विभाग (Metallurgical and Materials Engineering)
- पेपर एवं पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग (Paper and Packaging Technology)
- पॉलिमर एवं प्रक्रिया अभियांत्रिकी विभाग (Polymer and Process Engineering)
- भौतिकी विभाग (Physics)
- जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग (Water Resources Development and Management)
IIT Roorkee Cut Off: यहां देखें IIT रूड़की का कटऑफ
| कोर्स/ब्रांच | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | 275 | 592 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 1382 | 1429 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 1965 | 2037 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 3570 | 3854 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 6777 | 7100 |
| बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) | 16703 | 20728 |
कैसे मिलता है IIT Roorkee में एडमिशन?
आईआईटी रुड़की में बीटेक (BTech) और बीआर्क (BArch) कोर्सेज में JEE Advanced परीक्षा के जरिए प्रवेश मिलता है. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाती है. जेईई परीक्षा के बाद जोसा काउंसलिंग में शामिल होना जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें- Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज
