IIT Madras: आईआईटी मद्रास ने एयरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी में नया Bachelor of Science (BS) प्रोग्राम लॉन्च किया है. खास बात यह है कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए JEE Main या JEE Advanced परीक्षा देना जरूरी नहीं है. ये कोर्स ऑनलाइन है और इसमें एयरक्राफ्ट, एविएशन, स्पेश मैन्युफैक्चरिंग और ड्रोन सिस्टम के बारे में पढ़ाया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
IIT Madras के इस प्रोग्राम के लिए 12वीं पास स्टूडेंट या संबंधित डिप्लोमा होल्डर अप्लाई कर सकते हैं. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है जो एयरोस्पेस, एविएशन और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
कैसे होगी पढ़ाई?
- क्लास पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगी.
- रिकॉर्डेड लेक्चर और लाइव सेशन उपलब्ध रहेंगे.
- प्रैक्टिकल समझ के लिए वर्चुअल लैब और टेक्निकल टूल्स शामिल किए गए हैं.
- इन कोर्स के लिए एग्जाम निर्धारित सेंटर पर ही होंगे.
क्या है खास?
- JEE स्कोर की जरूरत नहीं
- लचीला और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड सिलेबस
- एयरोनॉटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी, UAV और संबंधित फील्ड पर फोकस
- उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार
IIT Madras का ये कोर्स विशेष रूप से उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है जो काम के साथ डिग्री और नॉलेज को बढ़ाना चाहते हैं. ऐसे में इस कोर्स में एग्जाम को लेकर भी काफी छूट दी गई है. एग्जाम रविवार को आयोजित किया जाएगा ताकि काम करने वाले स्टूडेंट्स भी इस दे सकें.
यह भी पढ़ें- आंसर की में करेक्शन ने बनाया कबीर को Topper, 5 मार्क्स से छूट रहा था IIT का सपना
