JEE Advanced के बाद IIT Hyderabad में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानिए कोर्स डिटेल और एडमिशन प्रोसेस

IIT Hyderabad: 2008 में शुरू हुए IIT हैदराबाद देश के उभरते IITs में से एक है. यहां एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स का JEE एडवांस परीक्षा क्रैक करना जरूरी है.

IIT Hyderabad: अगर आप 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं और अब IIT में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए IIT हैदराबाद बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह संस्थान देश की टॉप 10 IITs की लिस्ट में शामिल है. यहां बीटेक से लेकर एमटेक तक के कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

IIT Hyderabad NIRF Ranking: यहां देखें IIT हैदराबाद की एनआईआरएफ रैंकिंग

इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 2008 में हुई थी. कम समय में ही संस्थान ने शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT हैदराबाद 7वें नंबर पर आता है.

कैसे मिलता है एडमिशन?

IIT Hyderabad के सभी BTech प्रोग्राम में प्रवेश JEE Advanced के माध्यम से होता है. सबसे पहले उम्मीदवार को JEE Main क्वालिफाई करना होता है, इसके बाद JEE Advanced परीक्षा में शामिल होना पड़ता है.

JEE Advanced में प्राप्त रैंक के आधार पर उम्मीदवार JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग में भाग लेते हैं. काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटन होने पर उम्मीदवार IIT Hyderabad में प्रवेश ले सकते हैं.

Iit हैदराबाद ऑफिशियल वेबसाइट का स्क्रीनशॉट

IIT Hyderabad में उपलब्ध BTech प्रोग्राम

संस्थान में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के कई आधुनिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स उपलब्ध हैं-

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence)
  • बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (Biomedical Engineering)
  • बायोटेक्नोलॉजी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स (Biotechnology and Bioinformatics)
  • केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)
  • सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Computer Science and Engineering)
  • कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग (अंतर्विषयक बीटेक प्रोग्राम)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering)
  • इंजीनियरिंग फिजिक्स (Engineering Physics)
  • इंजीनियरिंग साइंस (Engineering Science)
  • आईसी डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (IC Design & Technology)
  • इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री (Industrial Chemistry)
  • मैटेरियल्स साइंस एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (Materials Science and Metallurgical Engineering)
  • मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग (Mathematics and Computing)
  • मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Mechanical and Aerospace Engineering)

IIT हैदराबाद की कटऑफ

कोर्स (Course)सामान्य वर्ग (General) की अनुमानित क्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (CSE)600 – 700
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)800 – 900
गणित और कंप्यूटिंग (Mathematics and Computing)900 – 1,000
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग2,000 – 2,100
इंजीनियरिंग साइंस / भौतिकी3,800 – 4,900
मैकेनिकल इंजीनियरिंग4,400 – 4,500
केमिकल इंजीनियरिंग5,700 – 5,800
सिविल इंजीनियरिंग7,800 – 7,900

क्यों खास है IIT Hyderabad?

IIT Hyderabad को देश के सबसे तेजी से उभरते IITs में गिना जाता है. संस्थान अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाओं, मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन, स्टार्टअप कल्चर और उच्च प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, सेमीकंडक्टर और एयरोस्पेस जैसे उभरते क्षेत्रों में यहां छात्रों को विशेष अवसर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- देश के टॉप 10 IITs में शामिल है IIT Roorkee, जानें क्यों है छात्रों की पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >