IIT Bombay BTech Seats: IIT बॉम्बे में एडमिशन पूरी तरह JEE Advanced रैंक पर निर्भर करता है. जिन छात्रों की रैंक जितनी अच्छी होती है, उन्हें उतनी बेहतर ब्रांच मिलने की संभावना होती है. आमतौर पर टॉप 100 रैंक वाले छात्रों को कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच मिल जाती है. वहीं 500 से 1000 रैंक तक के छात्रों को अन्य अच्छी ब्रांच मिलने का मौका मिलता है. हालांकि यह कटऑफ हर साल बदल सकती है.
IIT Bombay BTech Seats: बीटेक में कितनी सीटें?
JoSAA सीट मैट्रिक्स के अनुसार IIT बॉम्बे में BTech के लिए लगभग 1360 से ज्यादा सीटें होती हैं. ये सीटें अलग-अलग ब्रांच में बांटी जाती हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल और एयरोस्पेस जैसी शाखाएं शामिल होती हैं. हर ब्रांच में सीटों की संख्या अलग होती है. कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच में सीटें कम और मांग ज्यादा होती है. इसी वजह से इस ब्रांच में एडमिशन पाना सबसे मुश्किल माना जाता है.
JoSAA सीट मैट्रिक्स में सिर्फ कुल सीटें ही नहीं बताई जातीं, बल्कि कैटेगरी के हिसाब से भी जानकारी दी जाती है. इसमें जनरल, OBC, EWS, SC, ST और PwD कैटेगरी की सीटें अलग-अलग दिखाई जाती हैं. इसका मकसद यह होता है कि सभी वर्गों के छात्रों को नियमों के अनुसार मौका मिल सके. इसी आधार पर काउंसलिंग के दौरान सीटें बांटी जाती हैं.
IIT बॉम्बे में BTech में एडमिशन पाने का प्रोसेस
- JEE Main में क्वालीफाई करें.
- JEE Main के टॉप रैंकर्स JEE Advanced के लिए उपस्थित हों.
- JEE Advanced क्वॉलिफाई करें.
- JoSAA काउंसलिंग में रजिस्टर्ड हों.
- विकल्प भरें और अपने रैंक के हिसाब से सीट पाएं.
IIT Bombay में कितने रैंक पर एडमिशन?
IIT बॉम्बे में सबसे मुश्किल ब्रांच CSE है. आमतौर पर CSE में एडमिशन के लिए JEE Advanced में Top 50-70 रैंक (General Category) की आवश्यकता रहती है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आमतौर पर रैंक लगभग 300-400 तक का closing rank देखा गया था. मेकॅनिकल इंजीनियरिंग में से भी रैंक करीब 900-1000 के आसपास हो सकती है, हालांकि यह हर साल बदलती रहती है.
यह भी पढ़ें: ये हैं 5 Best Designing Colleges, मिल गया एडमिशन तो चमक जाएगी किस्मत
