कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 1 करोड़ का है IIT Bombay का Highest Package

IIT Bombay Placement: पढ़ाई, रिसर्च, इनोवेशन से लेकर प्लेसमेंट तक आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) बेस्ट संस्थान है. ये भारत के टॉप बीटेक कॉलेज (Top BTech College) में आता है. आइए, जानते हैं कि यहां की रैंकिंग क्या है और यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड है.

IIT Bombay Placement: इंजीनियर करने वाले छात्रों की पहली पसंद आईआईटी है. पढ़ाई, रिसर्च, इनोवेशन से लेकर प्लेसमेंट की बात करें तो कुछ टॉप आईआईटी हैं जिनका नाम सबसे पहले आता है. इनमें से एक है आईआईटी बॉम्बे, जो कई सालों से टॉप 5 में बना हुआ है. साथ ही यहां का प्लेसमेंट भी अच्छा है. इंजीनियरिंग फील्ड में पढ़ाई करने वालों के लिए किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उसके प्लेसमेंट के बारे में जानना बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आइए सबसे पहले यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (IIT Bombay Placement Record) देखते हैं.

IIT Bombay NIRF Ranking 2025: आईआईटी बॉम्बे की एनआईआरएफ रैंकिंग

वर्ष 2025 की रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे को ओवरऑल कैटेगरी (IIT Bombay Overall Category NIRF Ranking 2025) में टॉप-10 में है. वहीं रिसर्च इंस्टीट्यूट कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे चौथे स्थान पर है. इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी बॉम्बे को तीसरा स्थान प्राप्त है.

आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट रिकॉर्ड (सोर्स -ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Bombay Package: 1 करोड़ा का पैकेज

आईआईटी बॉम्बे में पिछले वर्ष 2023-24 के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, कुल 1650 छात्रों को नौकरी ऑफर की गई थी. जॉब प्लेसमेंट में कुल 1979 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें करीब 22 को 1 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया गया है. वहीं एवरेज CTC सैलरी 23.50 लाख प्रति साल रहा.

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच का दबदबा

आईआईटी बॉम्बे में 2023 -24 के प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा नौकरी इलेक्ट्रिकल ब्रांच (Electrical Engineering) के स्टूडेंट्स को मिली. इस ब्रांच के 232 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली. इसके बाद कंप्यूटर साइंस (Computer Science Engineering) और मैकेनिकल (Mechanical Engineering) का स्थान था. CS में 230 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली और मैकेनिकल ब्रांच वाले 229 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली.

यह भी पढ़ें- BTech छात्र के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट? आईआईटी मद्रास या आईआईटी बॉम्बे, जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >