IIM से करें फ्री कोर्स, PR सेल्स और एडवरटाइजिंग में सर्टिफिकेट

IIM Free Course: अगर आप मार्केटिंग, सेल्स या मीडिया से जुड़े करियर की तैयारी कर रहे हैं, तो अब फ्री में कोर्स कर सकते हैं. IIM Bangalore यानी IIMB ने SWAYAM प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर दो फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं. इन कोर्सेज में आपको एडवरटाइजिंग, सेल्स और पब्लिक रिलेशंस की पूरी समझ आसान भाषा में दी जाएगी.

IIM Free Course: IIM Bangalore ने SWAYAM प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर PR, Sales और Advertising के फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं. ये कोर्स उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी हैं जो मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. कोर्स बिल्कुल फ्री हैं और पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है.

दोनों कोर्स 12 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 रखी गई है. रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को swayam.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. IIMB इस प्लेटफॉर्म पर पहले से ही 60 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध कराता है.

IIM Free Course Faculty: कौन पढ़ाएगा ये कोर्स?

Advertising and Sales कोर्स को Dr Bharti Singh पढ़ाएंगी, जो मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. यह कोर्स 10 हफ्तों तक चलेगा और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 है. Advertising and Public Relations कोर्स अमिटी यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश के मीडिया स्टडीज विभाग की हेड और एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा पढ़ाया जाएगा. यह 8 हफ्तों का कोर्स है.

IIM Free Course on SWAYAM Portal यहां देखें डिटेल्स

कैसे लें एडमिशन?

दोनों कोर्स 12 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं. इन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है, इसलिए समय रहते आवेदन जरूर करें.

सर्टिफिकेट पाने के लिए छात्रों को दो शर्तें पूरी करनी होंगी. पहली, असाइनमेंट में कम से कम 25 में से 10 अंक हासिल करने होंगे. दूसरी, फाइनल परीक्षा में 75 में से 30 अंक लाना जरूरी होगा. दोनों शर्तें पूरी करने पर ही सर्टिफिकेट दिया जाएगा. यह फ्री कोर्स उन सभी के लिए शानदार अवसर है जो मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग और PR के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: सॉफ्टवेयर इंजीनियर का क्रेज कम, टॉप कंपनियों में बढ़ी इस जॉब प्रोफाइल की डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >