IIFT Admission 2026 : आईबी में पीजीडीएम व पीजीसीएम कोर्स से हासिल करें करियर के लिए इंटरनेशनल वीजा

ग्लोबलाइजेशन के बाद इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई करनेवालों के लिए जॉब के मौके भी बढ़े हैं. आप भी अगर इस संभावनाओं भरे क्षेत्र में दाखिल होना चाहते हैं, तो भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) से इंटरनेशनल बिजनेस में पीजीडी या सर्टिफिकेट कोर्स कर अपने लिए इस क्षेत्र में जॉब पाने का एक मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं...

IIFT Admission 2026 : दुनिया की लगभग हर छोटी-बड़ी कंपनी वैश्विक स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार कर रही है. इसके लिए इन कंपनियों को इंटरनेशनल बिजनेस के पेशेवरों की जरूरत होती है. यही वजह है कि बीते एक दशक में इंटरनेशनल बिजनेस एक लोकप्रिय विषय के तौर पर उभरा है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में इंटरनेशनल बिजनेस के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ये कोर्स आपको इंटरनेशनल बिजनेस के पेशेवर के तौर पर करियर शुरू करने के लिए तैयार कर सकते हैं.

इंटरनेशनल बिजनेस में करें पीजीडीएम

आईआईएफटी ने इंटरनेशनल बिजनेस के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कोर्स में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है. इंटरनेशनल बिजनेस का पीजीडीएम प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय व्यापार, संचालन और गतिशीलता पर केंद्रित है. यह 18 माह का प्रोग्राम है और कक्षाएं वीकेंड पर संचालित होंगी.
योग्यता : किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में किसी भी विषय में तीन वर्षीय बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही मैनेजरियल/ सुपरवाइजरी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का कार्यानुभव होना आवश्यक है. एडमिशन के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.

आईबी में करें पीजी सर्टिफिकेट मैनेजमेंट कोर्स

पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन मैनजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस (पीजीसीएम-आईबी) कोर्स की अवधि 12 माह है. इस कोर्स की कक्षाएं भी वीकेंड में संचालित की जायेंगी और यह दो सेमेस्टर का कोर्स है. प्रत्येक सेमेस्टर को इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी) में विशेषज्ञता को क्रमिक रूप से विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है.
योग्यता : किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों में तीन वर्षीय ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं. एडमिशन के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.

ऐसे मिलेगा एडमिशन

पीजीडीएम कोर्स के लिए 2024/ 2025 के दौरान कैट/एक्सएटी/सीमैट/ मैट/एटीएमए/ जीमैट स्कोर या आईआईएफटी एडमिशन टेस्ट के साथ ही ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन मिलेगा. पीजीसीएम (आईबी) कार्यक्रम में प्रवेश केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से ही होगा.

ऐसे करें अप्लाई

आईआईएफटी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई, 2026 है.
विवरण देखें : https://docs.iift.ac.in/Pilotweb/pgdmib2026/brochure.pdf

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026: बारहवीं के बाद रखें टेक्सटाइल इंडस्ट्री में कदम

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : एनआईटी दुर्गापुर से करें सोशल वर्क में मास्टर्स, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >