IGNOU जनवरी 2026 सेशन के लिए Re-Registration की डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

IGNOU Re Registration 2026: IGNOU ने स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है. वे अब 15 फरवरी तक री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यहां देखें डिटेल.

IGNOU Re Registration 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 अकैडमिक सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 15 फरवरी 2026 तक दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इससे छात्रों को आने वाले सेमेस्टर में एडमिशन लेने का एक और मौका मिल गया है. यह फैसला देशभर के लाखों IGNOU छात्रों के लिए राहत भरा है, ताकि उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रह सके.

IGNOU Re Registration 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन से लॉगिन करें
  • लॉगिन बटन दबाएं
  • फॉर्म भरें और कोर्स चुनें
  • फीस ऑनलाइन जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें

300 रुपये की फीस जमा करनी होगी

री-रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को 300 फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. यह पोर्टल इंडियन और इंटरनेशनल दोनों स्टूडेंट्स के लिए खुला है. इससे पहले लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 कर दिया गया है.

इग्नू के री-रजिस्ट्रेशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें

IGNOU की वेबसाइट के मुताबिक, जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन किया है वे अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं. अगर OTP न आए या लॉगिन डिटेल भूल जाएं, तो अपने रीजनल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IIIT रांची में दिखा AI का असली दम, Quasar XAI 2026 का आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >