दुमका मेडिकल कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें फीस, कट-ऑफ और सीटों की डिटेल

Dumka Medical College: अगर आप झारखंड के दुमका मेडिकल कॉलेज में MBBS करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां MBBS कोर्स की टाइम, NEET के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया, 2026-27 की सीट लिमिट, 2025 का कैटेगरी-वाइज कटऑफ, फीस और एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी जानकारी दी गई है. साथ ही कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य जानकारी दी गई है.

Dumka Medical College: अगर आप किसी अच्छी मेडिकल काॅलेज की तलाश में हैं. साथ ही कंफ्यूज हैं कि आपको किस मेडिकल काॅलेज में एडमिशन लेना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं. ऐसे तो झारखंड में कई अच्छे मेडिकल काॅलेज है, मगर आज हम खासतौर पर दुमका मेडिकल काॅलेज की बात करेंगे. यहां हम इस काॅलेज की फीस, सीट लिमिट, कोर्स और कई अन्य चीजों के बारे में बताएंगे.

MBBS Course: जानिए कोर्स के बारे में

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार दुमका मेडिकल कॉलेज में एडमिशन 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) के मार्क्स के आधार पर होता है. काॅलेज में MBBS कोर्स की अवधि 4.5 साल है. हालांकि इसके साथ स्टूडेंट्स को एक साल की रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप करनी होती है.

ये भी पढ़ें: फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लैब हुई डिजिटल, अब ऑनलाइन मिल रही जांच रिपोर्ट

College Seat Limit: काॅलेज में क्या है सीट लिमिट?

नेशनल मेडिकल काउंसिल की ओर से MBBS UG कोर्स के लिए एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में दिए गए आकड़ों के मुताबिक काॅलेज में इस कोर्स के लिए सीट इंटेक कैपेसिटी 100 है.

ये भी पढ़ें: दुमका में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नाम को लेकर सियासत तेज

College Cut Off: क्या है कॉलेज का कट ऑफ?

दुमका मेडिकल कॉलेज, जिसे फुलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका के नाम से भी जाना जाता है का Gen कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 543 था. वहीं EWS कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 539 था. OBC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 540 और SC कैटेगरी के लिए यह कट-ऑफ स्कोर 464 था.

College Fee: कितनी है काॅलेज की फीस?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार काॅलेज में MBBS की फीस 20,100 प्रति वर्ष है. इसके अलावा काॅलेज में एडमीशन के समय मांगी जानी वाली जरूरी डाॅक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है.

Note: दुमका मेडिकल काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट dumkamedicalcollege.org पर विजिट कर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दुमका मेडिकल कॉलेज में नहीं बढ़ीं MBBS की सीटें, जानें कितनी है फीस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >