DDU Admission 2025: घर बैठे करें MBA, यूपी के इस विश्वविद्यालय ने शुरू किया डिस्टेंस लर्निंग कोर्स

DDU Admission 2025: उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के लिए काम की खबर है. यूनिवर्सिटी में अब डिस्टेंस लर्निंग कोर्स शुरू होंगे. दूर दराज के में रहने वाले छात्रों के लिए ये एक बड़ी पहल है. वे घर बैठे ही बीए, बीएससी और एमबीए जैसे कोर्स कर सकते हैं.

DDU Admission 2025: उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्स शुरू कर दी है. ऐसे छात्र जो ग्रामीण इलाकों में हैं और उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं ये उनके लिए काम की खबर है. वहीं विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

DDU Gorkakhpur University: दूर दराज के छात्र भी कर सकेंगे पढ़ाई

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने औपचारिक रूप से इन कोर्सेज की शुरुआत करते हुए कहा कि यह पहल दूर-दराज के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. अब छात्र घर पर रहते हुए भी बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए और एमए (अंग्रेजी) जैसे कोर्स कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन कोर्सेज में इंटरनेशनल लेवल तक प्रवेश की सुविधा दी गई है.

DDU Gorakhpur University: 245 देशों के छात्र ले सकते हैं दाखिला 

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इन कोर्सेज में दुनिया के 245 देशों से छात्र नामांकन कर सकते हैं. साथ ही इंटर्नशिप का विकल्प भी मिलेगा. इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री को समझने का मौका मिलेगा. ये अनुभव नौकरी करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को काम आएंगे. 

DDU Admission 2025: दाखिले की प्रक्रिया शुरू 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया आज से यानी कि 24 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है. सभी यूजी और पीजी कोर्सेज के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.admissionhelp.com पर जाकर अप्लाई करें. दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. 


DDU Gorakhpur University Courses: इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला 

  • बीए एलएलबी 
  • बीबीए
  • बीसीए
  • बीकॉम ऑनर्स 
  • बीएससी कृषि 
  • एलएलबी 
  • एमएड 
  • एमएससी गणित 
  • एमएससी फिजिक्स
  • एमकॉम
  • एमए अंग्रेजी 
  • बीपीएड
  • बीए ऑनर्स

DDU Gorakhpur University Counselling 2025: ऐसे करें डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें 
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर काउंसलिंग बटन खोजें और इस पर क्लिक करें 
  • काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें 
  • अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स चुनें और इस च्वॉइस को लॉक करें 
  • अगर सीट कंफर्म हो जाती है तो 3 दिनों के भीतर एडमिशन फीस का भुगतान करें 

UGC NET JRF: नेट जेआरएफ में सफलता

वहीं दूसरी ओर DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय ने नेट जेआरएफ में शानदार सफलता हासिल की है. जून 2025 में आयोजित UGC NET/JRF परीक्षा में विश्वविद्यालय के 150 से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है. खास बात यह है कि इनमें से दो दर्जन से ज्यादा छात्र JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए चयनित हुए हैं.

यह भी पढ़ें- DU Miranda House CutOff 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन? इन Courses की कटऑफ उड़ा देगी होश!

यह भी पढ़ें- DU Admission 2025: टॉप कॉलेजों में अब मुश्किल से मिलेगा दाखिला, पहले ही राउंड में सीटें फुल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >