CM College Darbhanga Admission 2026: दरभंगा के सीएम कॉलेज में चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन शुरू हो गया है. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू हुई ITEP Course में एडमिशन 12वीं के बाद ही ले सकता है. अब 12वीं के बाद अलग से ग्रेजुएशन और फिर बीएड करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि इस कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा.
CM College Darbhanga में कैसे लें एडमिशन?
चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को National Testing Agency यानी NTA की परीक्षा देनी होगी. इसके आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.
चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स
मिथिलांचल में यह पहला कॉलेज है, जहां चार साल का इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीकॉम बीएड कोर्स शुरू किया गया है. इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्र सीधे स्कूल शिक्षक बनने की योग्यता हासिल कर सकते हैं. उन्हें बाद में अलग से बीएड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की शिक्षक भर्ती में भाग ले सकेंगे. इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे.
CM College Darbhanga 4 Years BEd Course Details
जो छात्र इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए. परीक्षा और काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहें. अगर किसी तरह की जानकारी समझ में न आए, तो सीधे कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है. कॉलेज प्रशासन छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के लिए हमेशा तैयार रहता है.
यह भी पढ़ें: NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा
