CLAT 2026 स्कोर से CNLU पटना में पाएं एडमिशन, जानें कितनी है BA LLB में सीटें

CLAT 2026 Result: देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले CLAT 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. क्लैट 2026 परीक्षा स्कोर के आधार पर बिहार के पटना में स्थित CNLU में एडमिशन ले सकते हैं. यहां एडमिशन लेने से पहले कॉलेज में BA LLB की सीटों और फीस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

CLAT 2026 CNLU Patna Admission: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. क्लैट के स्कोर पर ही देश के टॉप लॉ कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. टॉप लॉ कॉलेजों की लिस्ट में बिहार की राजधानी पटना में स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU Patna) का नाम भी आता है. यहां वकालत के कोर्स उपलब्ध हैं. इन कोर्स में एडमिशन की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

CLAT 2026 Result: क्लैट का रिजल्ट जारी

लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित CLAT 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा.

CNLU Patna Admission 2025: पटना लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन

पटना में स्थित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU Patna) में वकालत के कई कोर्स मौजूद हैं. यहां बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कोर्स कराए जाते हैं. बीए एलएलबी कोर्स में एडमिशन क्लैट एग्जाम के माध्यम से ही होता है. इस कोर्स में एडमिशन के लिए हजारों कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं.

CNLU BA LLB में कितनी हैं सीटें?

पटना लॉ यूनिवर्सिटी में CLAT 2026 Exam के माध्यम से कुल 138 सीटों पर एडमिशन होता है. इसमें बीए एलएलबी कोर्स में कुल 69 सीटें हैं. वहीं, BBA LLB में भी 69 सीटों पर भी एडमिशन होता है. इन सीटों को CLAT में ऑल इंडिया रैंक के आधार पर ही भरा जाता है.

इन कोर्स में एक साथ दो डिग्रियां कराई जाती हैं. एक तरफ कला (Arts) या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई होती है और दूसरी तरफ कानून (Law) की पढ़ाई कराई जाती है. बीए एलएलबी कोर्स में 10 सेमेस्टर हैं. पूरे 5 साल के कोर्स में छात्रों को कुछ जरूरी विषय (Compulsory Subjects) और कुछ वैकल्पिक विषय (Elective Subjects) पढ़ने होते हैं.

यह भी पढ़ें: पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >