CAT 2025 Eligibility: कौन दे सकता है कैट एग्जाम? जान लें एलिजिबिलिटी

CAT 2025 Eligibility: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IIMK की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा. इसमें आवेदन कौन कर सकता है और इसके लिए उम्र क्या चाहिए इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

CAT 2025 Eligibility: कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस परीक्षा के माध्यम से देश के टॉप IIMs और अन्य प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश मिलता है. इस वर्ष CAT परीक्षा का आयोजन IIM कोझिकोड (IIMK) द्वारा किया जा रहा है. इच्छुक उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

CAT 2025 Eligibility: योग्यता और आयु सीमा

CAT 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए जरूरी है. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45% निर्धारित है.

CAT 2025 परीक्षा में आवेदन करने के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है. ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के समय, उम्मीदवारों को ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी पसंद के अनुसार किन्हीं पांच परीक्षा शहरों का चयन करना होगा.

CAT 2025 Application: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Registration for CAT 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
  • आवेदन सबमिट कर पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें.
  • एक प्रिंटआउट अपने पास रखें.

एप्लीकेशन फीस

SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1300 रुपये और अन्य सभी वर्गों के लिए 2600 रुपये हैं. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अपने जाति या विकलांगता प्रमाण पत्र की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी. एक बार जमा किया गया एप्लीकेशन फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानी से भरें.

यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam 2025: 14582 पदों पर भर्ती, इनकम टैक्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >