Bihar ITICAT 2026 Application: बिहार में आईटीआई में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड (BCECEB) ने Bihar ITICAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी ITI में अलग-अलग ट्रेड में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2026 तय की गई है. वहीं फॉर्म में सुधार के लिए 16 और 17 अप्रैल 2026 को करेक्शन विंडो खुलेगी. इस परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 8 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे.
Bihar ITICAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
- सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर Bihar ITICAT 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें.
- अब नया रजिस्ट्रेशन करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ अपलोड करें.
- इसके बाद एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक करें.
- अंत में फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
Bihar ITICAT 2026 Official Notification Check Here
ध्यान रहे कि अपलोड की जाने वाली फोटो पर उम्मीदवार का नाम और फोटो खींचने की तारीख लिखी होनी चाहिए और फोटो का बैकग्राउंड हल्का होना चाहिए. साथ ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से स्कैन करके तैयार रखें ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो.
Bihar ITICAT Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
Bihar ITICAT 2026 के जरिए राज्य के अलग-अलग ITI संस्थानों में कई ट्रेड में एडमिशन दिया जाता है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही 10वीं में गणित और विज्ञान विषय होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: देश के टॉप 20 में राजस्थान का ये मेडिकल कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस
