बिहार में BEd एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा

Bihar BEd Admission 2026: बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) की तरफ से बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetbed-brabu.in पर जाना होगा.

Bihar BEd Admission 2026: बिहार में बीएड करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. Bihar BEd Admission 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार भी Bihar CET BEd 2026 के जरिए एडमिशन दिया जाएगा. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई 2026 तय की गई है. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा करना होगा. अगर कोई उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाता है, तो वह 21 मई 2026 तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकता है. आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 22 और 23 मई 2026 को करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी.

Bihar BEd Admission 2026: आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
  • Bihar CET BEd 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

कब होगी परीक्षा?

बिहार में बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा सीबीटी मोड में 7 जून 2026 को आयोजित होगी. एडमिट कार्ड 1 जून 2026 से उपलब्ध होंगे, जबकि रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया जाएगा.

एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. EBC, BC, EWS और महिला उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये फीस देना होगा. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये तय किया गया है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

दो वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन (Bihar BEd Admission 2026) के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है. सामान्य तौर पर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. जो उम्मीदवार BE या BTech बैकग्राउंड से हैं, उनके लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. शिक्षा शास्त्री कार्यक्रम के लिए भी यही पात्रता लागू होगी.

यह भी पढ़ें: आने वाला है ICSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, UID और Index Number से करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >