BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

BHU Admission 2025: BHU ने CUET UG स्कोर के आधार पर अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन संभव है. 415 यूजी कोर्स और 1553 विषय समूहों में सीटें उपलब्ध हैं. CAP UG 2025 से एडमिशन प्रक्रिया होगी सुव्यवस्थित.

BHU Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सत्र 2025-26 के लिए यूनिवर्सिटी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी यूजी कोर्सेज में एडमिशन केवल CUET-UG 2025 स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा. इच्छुक छात्र 31 जुलाई की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in या bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

415 कोर्स और 1553 विषय समूहों में मिलेगा मौका

प्रवेश सेल के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि इस वर्ष बीएचयू में कुल 415 यूजी प्रोग्राम और 1553 विषय समूहों के लिए सीटें उपलब्ध हैं. अकेले BA कोर्स के लिए 282 विषय समूह बनाए गए हैं. वहीं B.Sc, B.Com, BPA, BFA, कृषि और अन्य क्षेत्रों में भी विविध कोर्स उपलब्ध हैं. विश्वविद्यालय ने इस बार यूजी एडमिशन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए CAP UG 2025 (Combined Allotment Program) लागू किया है.

13 लाख छात्र रजिस्ट्रेशन के पात्र

एनटीए द्वारा आयोजित CUET-UG परीक्षा में शामिल सभी 13 लाख अभ्यर्थी बीएचयू में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. देशभर से छात्र आगामी 15 दिनों तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

फीस संरचना

  • सामान्य, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए 250 रुपए

पीजी में भी तेजी से भर रही सीटें

पीजी कोर्सों के पहले चरण में अब तक 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने सीट लॉक कर ली है. अब लगभग 2500 सीटें शेष हैं और दूसरे चरण की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होगी.

Also Read: UP Top University: JEE Main वालों की पहली पसंद है ये यूनिवर्सिटी, मिल गया एडमिशन तो चमक जाएगी किस्मत

Also Read: AU UG Admission 2025: शुरू हो गई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया, नोट कर लें सभी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >