Best College Admission Episode 4: आज के समय में हर स्टूडेंट चाहता है कि वह किसी ऐसे कॉलेज में पढ़ाई करे जहां अच्छी पढ़ाई के साथ शानदार प्लेसमेंट और बेहतर करियर के मौके मिलें. मणिपाल एकेडमी ऑफ हाइयर एजुकेशन (MAHE) उन्हीं चुनिंदा यूनिवर्सिटीज में से एक है, जो अपनी क्वालिटी एजुकेशन और मॉडर्न कैंपस के लिए जानी जाती है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को टॉप यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में 3वां रैंक मिला है.
यहां एडमिशन लेना कई स्टूडेंट्स का सपना होता है, लेकिन सही इंफॉर्मेशन ना होने की वजह से कई बार स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाते हैं. ऐसे में आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के चौथे एपिसोड में मणिपाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे.
योग्यता (Eligibility Criteria)
- 12वीं पास होना जरूरी है.
- इंजीनियरिंग के लिए PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) होना चाहिए.
- मेडिकल के लिए PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी).
- यहां एडमिशन के लिए कम से कम 50-60% मार्क्स होने चाहिए.
कोर्स स्ट्रक्चर
मणिपाल यूनिवर्सिटी (Best College Admission) में अलग-अलग फील्ड के कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे:
- BTech
- MBBS
- BBA/ MBA
- BDes
- BCA/ MCA
Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस
मणिपाल यूनिवर्सिटी में ज्यादातर कोर्स के लिए MET (इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स) और NEET (मेडिकल कोर्स) एंट्रेंस एग्जाम देना जरूरी होता है. इन परीक्षाओं को पास करने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट jaipur.manipal.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं.
प्लेसमेंट डिटेल्स
मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर (MUJ) में पढ़ाई के साथ-साथ करियर बनाने के भी बेहतरीन मौके मिलते हैं. यहां का प्लेसमेंट प्रोग्राम छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है. Google, Microsoft, Amazon, Deloitte, JP Morgan और Infosys जैसी टॉप कंपनी यहां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
सिर्फ नौकरी ही नहीं, पढ़ाई के दौरान भी छात्रों को देश की टॉप कंपनियों में Paid Internship करने का मौका मिलता है. इस इंटर्नशिप में महीने का स्टाइपेंड 15,000 से लेकर 1,25,000 रुपये तक दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बेस्ट कॉलेज की तलाश! ये यूनिवर्सिटी बन सकती है आपकी पहली पसंद
