Best College Admission Episode 5: आईआईटी खड़गपुर भारत का पहला IIT है. यहां से पढ़ाई करने के बाद करियर के शानदार मौके मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी खड़गपुर को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 5वां रैंक मिला है. IIT kharagpur ने इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और रिसर्च के क्षेत्र में अपना अच्छा स्तर स्थापित किया है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के पांचवे एपिसोड में आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे.
Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस
आईआईटी खड़गपुर में BTech कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Advanced की रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉट की जाती है. वहीं MTech के लिए GATE परीक्षा देना होता है.
MBA में एडमिशन के लिए CAT स्कोर जरूरी होता है. PhD के लिए रिटन एग्जाम और इंटरव्यू कंडक्ट की जाती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitkgp.ac.in चेक कर सकते हैं.
योग्यता (Eligibility Criteria)
- कैंडिडेट्स 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) होने चाहिए.
- IIT खड़गपुर में एडमिशन लेने के लिए कम से कम 75% मार्क्स होना जरूरी है.
- JEE Main और JEE Advanced परीक्षा पास क्वालिफाई करना.
कोर्स स्ट्रक्चर
आईआईटी खड़गपुर में BTech, MTech ,MBA , Dual Degree (BTech , MTech), MSc और PhD जैसे प्रमुख कोर्स है. इस इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस , इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग , मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे कई ब्रांच उपलब्ध है.
प्लेसमेंट डिटेल्स
IIT खड़गपुर (Best College Admission) में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां हर साल 1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स को 250 से भी अधिक नामी कंपनियों में बेहतरीन सैलरी पैकेज पर जॉब मिलती है. IT, फाइनेंस, कंसल्टिंग और सरकारी कंपनियां (PSUs) इस इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.
यह भी पढ़ें: Google-Microsoft में चाहिए एंट्री? इस यूनिवर्सिटी से शुरू करें अपना सफर और पाएं ड्रीम प्लेसमेंट
