रिसर्च में बनाना है करियर? जानें IISER पुणे में कैसे मिलता है एडमिशन

IISER Pune Admission: IISER पुणे में एडमिशन लेना उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा मौका है, जो साइंस और रिसर्च में अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस इंस्टीट्यूट को रिसर्च के फील्ड में NIRF रैंकिंग 2025 में 35वां रैंक मिला है. यहां JEE Advanced के जरिए भी एडमिशन मिल सकता है.

IISER Pune Admission: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), पुणे देश के टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट में गिना जाता है. यहां साइंस की पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च पर खास फोकस किया जाता है. IISER पुणे को NIRF रैंकिंग 2025 में रिसर्च के फील्ड में 35वां रैंक मिला है. इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए कॉम्पिटिटिव एग्जाम क्रैक करना होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कॉलेज एडमिशन सीरिज में IISER Pune में एडमिशन कैसे मिलता है.

कोर्स डिटेल्स 

IISER Pune में साइंस और रिसर्च से जुड़े कई बेहतरीन कोर्स ऑफर किए जाते हैं. यहां कोर्स का फोकस सिर्फ थ्योरी पर नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल और रिसर्च पर भी होता है. नीचे कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं- 

BS-MS (5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स)

  • IISER Pune में यह सबसे पॉपुलर कोर्स है, जो 12वीं के बाद किया जा सकता है. 
  • इसमें स्टूडेंट्स को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं. 
  • आगे चलकर आप किसी एक सब्जेक्ट में स्पेशलाइजेशन भी कर सकते हैं. 

Integrated PhD Program

  • यह उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD करना चाहते हैं. 
  • इसमें पहले बेसिक कोर्सवर्क कराया जाता है, फिर रिसर्च शुरू होती है. 
  • साइंस के अलग-अलग फील्ड्स में रिसर्च का मौका मिलता है. 

PhD Program

  • यह पोस्टग्रेजुएशन के बाद किया जाता है. 
  • पूरी तरह रिसर्च बेस्ड कोर्स होता है. 
  • यहां स्टूडेंट्स को हाई-लेवल रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है. 

योग्यता (Eligibility Criteria)

IISER पुणे (IISER Pune Admission) में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स 12वीं पास (साइंस स्ट्रीम) होने चाहिए. जनरल केटेगरी के स्टूडेंट्स का कम से कम 12वीं में 60% मार्क्स होना जरूरी है. एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया से रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiserpune.ac.in चेक कर सकते हैं. 

IISER Pune Admission: एडमिशन प्रोसेस 

जिन स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद IISER पुणे में BS-MS कोर्स में एडमिशन लेना हैं, तो सबसे पहले IAT (IISER Aptitude Test) एग्जाम पास करना पड़ता है. इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होता है. मेरिट के बेसिस पर काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होता है. JEE Advanced के जरिए भी यहां स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं. 

एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले IISER की ऑफिशियल वेबसाइट iiserpune.ac.in पर जाएं. 
  • IAT के लिए रजिस्ट्रेशन करें. 
  • उसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: भारत के नंबर 1 रिसर्च इंस्टीट्यूट में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >