अंदर से कैसा दिखता है अंबानी का स्कूल, अरबपतियों की पहली पसंद, देखें कैंपस की फोटो

Ambani School Photos: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की पढ़ाई के लिए बनाया गया स्कूल हमेशा से ही चर्चा में रहा है. यह स्कूल केवल पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल और हाईटेक सुविधाओं के लिए जाना जाता है. अम्बानी परिवार का स्कूल देश के प्रीमियम स्कूलों में से एक माना जाता है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी और एलीट माहौल मिलता है.

Ambani School Photos: अंबानी स्कूल का नाम Dhirubhai Ambani International School (DAIS) है, जो मुंबई में स्थित है. यह स्कूल अपने शानदार कैंपस के लिए जाना जाता है. स्कूल में हर एक सुविधा बेहद आधुनिक और हाईटेक तरीके से बनाई गई है. यहां बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम मिलते हैं, जो डिजिटल बोर्ड से लैस हैं. हर क्लास में इंटरनेट कनेक्शन और एडवांस लैब्स उपलब्ध हैं, ताकि बच्चों को टेक्नोलॉजी का बेहतरीन अनुभव मिल सके.

Ambani School Photos: मिलती हैं कई सुविधाएं

स्कूल का वातावरण बेहद प्रीमियम और आरामदायक है. हर एक कोना साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखता है. खेल के मैदानों से लेकर साइंस और कंप्यूटर लैब तक हर जगह पर उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा आर्ट, म्यूजिक, ड्रामा और स्पोर्ट्स के लिए भी अलग-अलग स्पेशल एरिया बनाए गए हैं.

अंबानी स्कूल कैंपस में कॉन्वोकेशन की तस्वीर

स्किल्स पर भी फोकस

DAIS स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को नेतृत्व क्षमता, क्रिएटिव थिंकिंग और प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल्स पर भी फोकस दिया जाता है. यह स्कूल केवल बच्चों को एक अच्छा अकादमिक बैकग्राउंड देने के अलावा उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने की दिशा में भी काम करता है. यहां हर बच्चे को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है ताकि उसकी क्षमता का पूरा विकास हो सके.

अंबानी स्कूल के कैंपस की फोटो

अरबतियों की पहली पसंद

अंबानी स्कूल की फीस भी देश के अन्य स्कूलों की तुलना में काफी अधिक है, लेकिन जो सुविधाएं और एक्सपोजर मिलते हैं, वह इसे अरबपतियों और बिजनेस टायकून परिवारों की पहली पसंद बनाता है. स्कूल में स्टूडेंट्स को ग्लोबल स्टैंडर्ड की शिक्षा दी जाती है.

अंबानी स्कूल के क्लासरूम की फोटो

वहां IB (International Baccalaureate) और IGCSE जैसी इंटरनेशनल कोर्सेस की सुविधा भी मौजूद है. इसके माध्यम से बच्चों को विदेशों में आगे की पढ़ाई के लिए भी तैयार किया जाता हैं.

अंबानी स्कूल के एक्टिविटी हॉल की फोटो

DAIS का कैंपस देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है. बड़े-बड़े ग्रीन लॉन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एडवांस लैब्स और शानदार लाइब्रेरी स्कूल को बेहद शानदार बनाते हैं. यह न सिर्फ एक स्कूल है, बल्कि एक छोटा-सा टाउन की तरह तैयार किया गया है, जहां बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड का यह स्कूल IAS-IPS की फैक्ट्री, देखिए छात्रों का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >