Admission Alert 2026 :जादवपुर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेज एंड लिंग्विस्टिक्स, फैकल्टी ऑफ इंटरडिसीप्लीनरी स्टडीज, लॉ एंड मैनेजमेंट ने भारतीय और विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गये हैं. मौजूदा दौर में एक से अधिक भाषा, खासतौर पर किसी विदेशी के भाषा जानने वालों के लिए अनुवाद, पर्यटन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, विमानन उद्योग समेत कई क्षेत्रों जॉब शुरू करने के मौके बनते हैं. आप अगर किसी विदेशी भाषा को सीखने की तैयारी कर रहे हैं, तो जानें किन-किन भाषाओं के डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया-
कोर्स के बारे में जानें
आप जादवपुर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेज एंड लिंग्विस्टिक्स से एक वर्षीय एडवांस डिप्लोमा कर सकते हैं- हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, कोरियन, जापानी, चीनी भाषा में. इसके अलावा फ्रेंच, स्पेनिश एवं जापानी भाषा में एडवांस डिप्लोमा करने का भी विकल्प है, जिसकी अवधि भी एक वर्ष होगी.
प्रवेश के लिए योग्यता
एडमिशन के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं पास या समकक्ष है. इसके साथ ही जरूरी है कि छात्र ने संबधित भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो. एडवांस डिप्लोमा में प्रवेश के लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी ने उक्त भाषा में डिप्लोमा कोर्स किया हो.
ऐसे करें आवेदन
प्रवेश के इच्छुक योग्य अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के साथ दिये गये एडमिशन पोर्टल के लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2026 है. आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा. विवरण देखें : https://jadavpuruniversity.in/storage/2026/02/noticediplomaadvdiploma2026.pdf
यह भी पढ़ें : Railway recruitment 2026 : भारतीय रेल में 22195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
