Admission Alert 2025: पटकथा लेखन के बेसिक कोर्स समेत कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश को मौका

देश के विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जानें कहां किन कोर्सेज में ले सकते हैं प्रवेश...

Admission Alert 2025: पटकथा लेखन की कला सीखना चाहते हैं, तो इस विषय में बेसिक कोर्स कर सकते हैं भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान से, वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट मौका दे रहा है मास्टर इन सोशल वेलफेयर प्रोग्राम में प्रवेश का. कोर्स, संस्थान वा योग्यता के बारे में जानें विस्तार से.

करें पटकथा लेखन की कला में बेसिक कोर्स

संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे.
कोर्स : बेसिक कोर्स इन द आर्ट ऑफ स्क्रीनराइटिंग. एफटीआइआइ के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग प्रोग्राम के तहत इस शॉर्ट टर्म ऑनलाइन कोर्स का संचालन 29 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2025 तक गूगल क्लासरूम या गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा. सीटों की संख्या 24 है और माध्यम इंग्लिश व हिंदी है.
योग्यता : अभ्यर्थी का कम से कम बारहवीं पास होना आवश्यक है और आयु 1 सितंबर, 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 29 अगस्त, 2025.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/p/ftii-online-1/basic-course-in-the-art-of-screenwriting-29-september-10-october-2025-online

एमएसडब्ल्यू प्रोग्राम में प्रवेश के लिए करें आवेदन

संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट, कलकत्ता विश्वविद्यालय.
कोर्स : मास्टर इन सोशल वेलफेयर (2025-27). यह दो वर्षीय फुल टाइम प्रोग्राम है.
योग्यता : मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से ऑनर्स ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता या अन्य प्रोफेशनल कोर्स, जैसे इंजीनियरिंग या पांच वर्षीय एलएलबी आदि की योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
प्रवेश : लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों में से किसी एक माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 31 अगस्त, 2025.
विवरण देखें : https://www.iiswbm.edu/programs/degree-programs/msw-two-years/admission-process/

यह भी पढ़ें : Career Guidance : रिन्यूएबल एनर्जी में दें करियर को रफ्तार

यह भी पढ़ें : Career Guidance : कॉरपोरेट लॉयर बनना है, तो जानें कैसे बढ़ सकते हैं आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >