5th Bharat Entrepreneurship Summit 2026: नई दिल्ली में 12 सितंबर को सजेगा मंच, 'गांव से ग्लोबल' तक पहुंचेगा भारतीय स्टार्टअप्स का दम देश में नए बिजनेस आइडिया और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 5वें 'भारत उद्यमिता सम्मेलन 2026' (5th Bharat Entrepreneurship Summit 2026) का आयोजन होने जा रहा है. यह बड़ा नेशनल प्रोग्राम 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर (पार्लियामेंट स्ट्रीट) में आयोजित किया जाएगा. अगर आप भी अपने नए स्टार्टअप या बिजनेस को बड़ी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो यह समिट आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है.
किनके सहयोग से हो रहा है आयोजन?
इस सम्मेलन का आयोजन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (EAI) द्वारा स्टार्टअप इंडिया, DPIIT (उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग) और देश भर के प्रमुख इकोसिस्टम पार्टनर्स के सपोर्ट से किया जा रहा है. इसका मुख्य मकसद भारत के जमीनी स्तर पर हो रहे नए आविष्कारों और बिजनेस आइडिया को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना है.
"गांव से ग्लोबल" की सोच से बढ़ेगा बिजनेस. इस बार सम्मेलन का मुख्य विजन "गांव से ग्लोबल" (Gaon to Global) और "स्टार्टअप से स्केलअप" (From Startup to Scaleup) रखा गया है. इसके तहत देश के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के एंटरप्रेन्योर्स को बड़े बाजार तक पहुंच प्रदान की जाएगी.
समिट में युवाओं को क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
फंडिंग और निवेश (Investment Opportunities): युवा एंटरप्रेन्योर्स को देश-विदेश के बड़े इन्वेस्टर्स और मेंटर्स से मिलने का सीधा अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने बिजनेस के लिए फंडिंग जुटा सकेंगे.
नेटवर्किंग (Strategic Networking): इंडस्ट्री लीडर्स और एक्सपर्ट्स के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा, जो बिजनेस बढ़ाने में मार्गदर्शन करेंगे.
भारत एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड्स (Bharat Entrepreneur Awards): देश के उभरते और बेहतरीन एंटरप्रेन्योर्स को उनके शानदार काम के लिए अवॉर्ड भी दिया जाएगा.
ग्लोबल मार्केट एक्सेस (Market Access): छोटे बिजनेस को भारत और विदेश के बाजारों में कैसे फैलाया जाए, इसकी सीधी रणनीति और अवसर मिलेंगे.
5th Bharat Entrepreneurship Summit 2026: कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्टार्टअप्स, निवेशक, मेंटर्स और छात्र आधिकारिक वेबसाइट eaiindia.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. भारत के बेहतर भविष्य और इकोनॉमिक ग्रोथ में यह सम्मेलन एक मील का पत्थर साबित होगा.
ये भी पढ़ें: स्टार्टअप बिहार से युवाओं को मिला कारोबार बढ़ाने का मंत्र, 375 प्रतिभागियों ने सीखे बाजार तक पहुंच के गुर
